{"_id":"5e69c0948ebc3ec759017f8a","slug":"24-years-old-man-murdered-in-pratapgarh-up-crime-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: होली मनाने मामा के घर गए युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: होली मनाने मामा के घर गए युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक सुनील शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जौनपुर के रहने वाले ट्रक चालक की कंधई इलाके में स्थित उसके ननिहाल में गला रेतकर हत्या कर दी गई। कंधई के श्रीनाथपुर में बृहस्पतिवार की सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और मातहतों को घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया। मृतक के भाई ने तीन लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
2 of 5
Murder
जनपद जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नेवरहा निवासी सुनील कुमार शर्मा (26) पुत्र हृदयनारायण ट्रक चालक था। वह होली के पहले ट्रक लेकर घर आया था। कंधई थाना क्षेत्र के गांगपाटी निवासी राधेमोहन शर्मा उसके मामा हैं। जबकि पट्टी कोतवाली के बहुता निवासी नन्हेलाल शर्मा उसका दोस्त है। होली पर नन्हे अपने परिवार के साथ ससुराल श्रीनाथपुर आया था।
3 of 5
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
मंगलवार को सुनील अपने घर से ननिहाल आया था। बुधवार को वह वहां से निकला, लेकिन घर जाने के बजाय नन्हेलाल की ससुराल श्रीनाथपुर पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार सुनील गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर शाम सात बजे तक हुड़दंग करता रहा। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव श्रीनाथपुर में चाय की दुकान के पास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Crime Scene
जिसे देखने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। सूचना मिलने के बाद कंधई थानाध्यक्ष, सीओ पट्टी रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 5
क्राइम
- फोटो : demo
घटना की जानकारी मिलने पर रोती बिलखती मां सुज्जो देवी व भाई नीरज अस्पताल पहुंचे। इस मामले में नीरज की तहरीर पर पुलिस ने दोस्त नन्हेलाल शर्मा समेत तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। दोपहर बाद घटनास्थल का एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी पश्चिमी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने जायजा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।