सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   246 maternal powers took initiation of Naga Sanyasini, women power also got the color of Sanatan

Mahakumbh : 246 मातृ शक्तियों ने नागा संन्यासिनी की ली दीक्षा, नारी शक्ति पर भी चढ़ा सनातन का रंग

अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

महाकुंभ में नारी शक्ति पर भी सनातन का रंग चढ़ा है। अखाड़ों के महामंडलेश्वर जैसे उच्चस्थ पदों पर महिलाओं को भी जगह मिली है। संन्यासिनी अखाड़े में 246 मातृ शक्ति ने नागा संन्यासिनी की दीक्षा ली है।

246 maternal powers took initiation of Naga Sanyasini, women power also got the color of Sanatan
महिला नागा साधु। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ में नारी शक्ति पर भी सनातन का रंग चढ़ा है। अखाड़ों के महामंडलेश्वर जैसे उच्चस्थ पदों पर महिलाओं को भी जगह मिली है। संन्यासिनी अखाड़े में 246 मातृ शक्ति ने नागा संन्यासिनी की दीक्षा ली है। संन्यासिनी श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की अध्यक्ष डॉ. देव्या गिरि बताती हैं कि इस बार 246 महिलाओं ने नागा संन्यासिनी की दीक्षा ली। महाकुंभ में महिला संन्यासियों की दीक्षा का भी रिकॉर्ड बना है। वहीं, 2019 के कुंभ में 210 महिलाओं को दीक्षा दी गई थी। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं में अधिक संख्या उच्च शिक्षित और आत्म चिंतन के लिए जुड़ने वालों की है।

 

 

सात हजार से अधिक महिलाओं ने ली गुरु दीक्षा

महाकुंभ में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरि, वैष्णव संतों के धर्माचार्यों में सनातन से जुड़ने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। सभी प्रमुख अखाड़ों में इस बार सात हजार से अधिक महिलाओं ने गुरु दीक्षा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारी शक्ति की युवा पीढ़ी पर चढ़ा सनातन का रंग

श्रद्धालुओं में नई पीढ़ी पर सनातन का रंग चढ़ा है। दिल्ली विश्वविद्यालय की शोध छात्रा इप्शिता होलकर बताती हैं कि महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से लेकर बसंत पंचमी तक जो सर्वे हुए हैं, उसमें हर 10 आगंतुकों में चार महिलाएं हैं। इसमें भी नई पीढ़ी की संख्या 40 फीसदी है। गोविंद वल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के सर्वे में भी इस बात के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed