फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   360 posts of Block Education Officers vacant in the Basic Education Department; new recruitment expected soon.

UP : बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के 360 पद रिक्त, जल्द नई भर्ती की उम्मीद

Fri, 17 Jul 2026 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jul 2026 05:57 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में 1031 खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल 672 ही तैनात हैं।

विज्ञापन
360 posts of Block Education Officers vacant in the Basic Education Department; new recruitment expected soon.
बेसिक शिक्षा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में 1031 खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल 672 ही तैनात हैं। इस प्रकार प्रदेश में करीब 360 बीईओ के पद रिक्त हैं। इनकी तैनाती विकास खंड स्तर पर शासन की ओर से की जाती है। नियुक्ति लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर होती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जून 2026 में 837 बीईओ तैनात थे।

विज्ञापन


इनमें से 165 बेसिक शिक्षा अधिकारी के समकक्ष अधिकारी प्रोन्नति के बाद डायट में तैनात हो गए हैं। बीईओ की कमी लंबे समय से बनी हुई है। वर्ष 2025 में बेसिक शिक्षा निदेशालय ने उप्र लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा था लेकिन आयोग ने समकक्षता विवाद के कारण अधियाचन वापस कर दिया था।
विज्ञापन


नई भर्ती की उम्मीद

प्रोन्नति के बाद हाल ही में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शासन को एक प्रस्ताव भेजा है। शासन ने आंशिक संशोधन के साथ पुरानी नियमावली पर ही भर्ती के लिए सहमति दी है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज द्विवेदी ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार है। उम्मीद है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक शासन निदेशालय को मार्गदर्शन संबंधी दिशा-निर्देश भेज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed