फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   63 out of 110 tourism projects in the division completed; 45 incomplete.

Prayagraj News: मंडल की 110 में से 63 पर्यटन परियोजनाएं पूरी, 45 अधूरी

Sat, 01 Aug 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 01 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
63 out of 110 tourism projects in the division completed; 45 incomplete.
सर्किट हाउस में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज मंडल की पर्यटन योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंडल में पर्यटन विभाग की राज्य योजना के तहत संचालित परियोजनाओं में अधिकारियों की लापरवाही और कार्यदायी संस्थाओं की लेटलतीफी सामने आई है।
विज्ञापन

मंडल के कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर और प्रयागराज में स्वीकृत 110 परियोजनाओं में से अब तक मात्र 63 ही पूरी हुई हैं जबकि 45 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। वहीं, दो बड़ी परियोजनाएं अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं। लंबित परियोजनाओं पर मंत्री ने अधिकारियों के साथ कार्यदायी संस्था को भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को 49 परियोजनाएं मिली थीं। इनमें 34 पूरी हो चुकी हैं और 15 पर कार्य जारी है। इनमें से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को 56 परियोजनाएं सौंपी गई थीं, जिनमें 25 पूरी, 30 प्रगतिशील हैं, जबकि एक परियोजना अभी शुरू नहीं हुई है। कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज उप्र जल निगम को मिली पांच परियोजनाओं में चार पूरी हो चुकी हैं और एक शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रगतिशील परियोजनाओं में प्रयागराज सबसे आगे है। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन की पांच और पर्यटन विकास निगम की 12 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। कौशाम्बी में सात, प्रतापगढ़ में 11 और फतेहपुर में 10 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

तीन जिलों में 25 परियोजनाएं

प्रयागराज : 15 परियोजनाएं

प्रतापगढ़ : छह परियोजनाएं

फतेहपुर : चार परियोजनाएं

कुल लागत : 39.10 करोड़ रुपये
परियोजनाओं को पूरा करने के लिए समय सीमा भी तय

प्रयागराज। बैठक में मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन की सभी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की। एक करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं को नवंबर तक हर हाल में पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को आदेश दिया। इसी प्रकार 1.5 करोड़ रुपये तक की योजनाएं छह माह और दो करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को हर हाल में नौ माह में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed