UP: अकासा एयर की प्रयागराज-मुंबई उड़ान हफ्ते में सिर्फ एक दिन ही, सप्ताह में इस दिन एक भी उड़ान नहीं
अकासा एयर 1 जुलाई से प्रयागराज-मुंबई उड़ानें घटाकर सप्ताह में एक दिन (सोमवार) करेगा। इंडिगो भी छह से तीन उड़ानें करेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से मुंबई के लिए सीधे उड़ान भरने वाली इकलौती विमानन कंपनी अकासा एयर भी अब अपने पंख समेटने की तैयारी में है। प्रयागराज से रोजाना मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की सेवाएं अब हफ्ते में सिर्फ एक दिन के लिए सिमट कर रह जाएंगी। एक जुलाई से यह विमान केवल सोमवार को ही प्रयागराज से उड़ेगा।
इस नए शेड्यूल के लागू होने के बाद शनिवार को एयरपोर्ट की स्थिति ऐसी हो जाएगी कि वहां से एक भी उड़ान संचालित नहीं होगी। पिछले वर्ष बड़े ही जोर-शोर के साथ अकासा एयर ने प्रयागराज से अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी।
इससे मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन अचानक सर्विस में की गई इस कटौती ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दिनों प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा गरमाया रहा।
समिति के सदस्यों ने विमान के इस तरह हफ्ते में सिर्फ एक दिन संचालन के फैसले पर नाराजगी जताई थी और इसे यात्रियों के साथ वादाखिलाफी बताया था। अब यात्रियों के पास सिर्फ विमानन कंपनी इंडिगो के विमान का ही विकल्प बचा है। यह उड़ान भी सप्ताह में छह दिन है लेकिन इसे भी सिर्फ तीन ही संचालित किए जाने की तैयारी है।