सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav reached the Iftar party of former MP Salim Sherwani

Prayagraj : पूर्व सांसद सलीम शेरवानी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- डबल इंजन आपस में टकरा रहे

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार शाम प्रयागराज पहुंचे। बदायूं से पांच बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे सलीम शेरवानी के चौफटका स्थित कंपनी में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। कोई जर्मनी जा रहा है तो कोई जापान। 

Akhilesh Yadav reached the Iftar party of former MP Salim Sherwani
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार शाम प्रयागराज पहुंचे। बदायूं से पांच बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे सलीम शेरवानी के चौफटका स्थित कंपनी में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि 60 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी प्रयागराज में जाम की समस्या बनी हुई है। गंगा जस की तस मैली हैं और यमुना में सीधे नाले का गंदा पानी गिर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे यहां मिल जुलकर त्योहार मनाने की परंपरा रही है। होली और ईद पर हम एक दूसरे को गले लगाते हैं। वैसे भी प्रयागराज गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम का शहर है। जो एक दूसरे से मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार जाएगी तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी। रोजगार मिलेगा, गरीबी दूर होगी और महंगाई कम होगी।

Trending Videos


सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश की हाल यह है कि एक पूरब  जा रहा है दूसरा पश्चिम जा रहा है। कोई जापान जा रहा है तो कोई जर्मनी जा रहा है। कहा कि जब योगी बाबा जापान गए ही थे तो क्योटो देखकर आते। वाराणसी को क्योटो बनाने की बात हमेशा करते हैं लेकिन क्योटो कभी गए नहीं। प्रयागराज की अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। कुंभ महाकुंभ में यहां विदेशों से लोग आते हैं। यहां विकास कार्य को करने में बेइमानी की गई। 60 हजार करोड़ खर्च होने के बाद भी जाम लग रहा है। अखिलेश यादव करीब घंटे प्रयागराज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौने पांच बजे वह हवाई मार्ग से संगमनगरी पहुंचे। पहले वह सरोजिनी मार्ग पर रेडिशन होटल के सामने स्थित पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के आवास पर पहुंचे। यहां कुछ देर रहने के बाद वह चौफटका स्थित शेरवानी के कंपनी में पहुंचकर इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। यहां पर सपा विधायक विजमा यादव, भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे। शहर से लेकर चौफटका तक जगह जगह हाथ में अखिलेश का हाथ में  फोटो  लेकर सपाई नारेबाजी  करते नजर आए। उनकी  एक झलक पाने के लिए सपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। अखिलेश ने जाते समय वाहन पर खड़े होकर सपाइयों का अभिवादन किया। उन्होंने सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed