पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav statement Temple Donation CM Yogi attacked Row Details in Hindi

UP: 'जो चढ़ावा चुरा सकते हैं, वे वोट और सांसद क्यों नहीं', अखिलेश यादव के हमले पर सीएम योगी का पलटवार

Tue, 30 Jun 2026 03:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 30 Jun 2026 03:59 PM IST
सार

प्रयागराज में प्रवास के दूसरे दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंदे के मुद्दे पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि जो चढ़ावा चुरा सकते हैं, वे वोट और सांसद क्यों नहीं। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav statement Temple Donation CM Yogi attacked Row Details in Hindi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज में प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को भी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जो चढ़ावा चोरी कर सकते हैं, वे वोट और सांसद भी चोरी क्यों नहीं कर सकते हैं। इसलिए सभी को सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा को अब न तो चंदा मिलेगा, न ही दान। वोट भी अब कोई नहीं देगा। इसी कारण भाजपाई घबराए हैं। उन्होंने सच्चे सनातनियों से अपील की कि वे न तो भाजपा से टिकट मांगें और न ही वोट दें।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा और दान चोरी आस्था और श्रद्धा का विषय है। इसके साथ खिलवाड़ किया गया है। मामले की जांच चल रही है। फैसला अब जनता की अदालत में होगा। अयोध्यावासी कह रहे हैं कि दान चोरी के तार कर्नाटक से जुड़े हैं। यही लोग चुनावी रणनीति में शामिल रहते हैं, जिसका भंडाफोड़ हो चुका है। सपा प्रमुख ने विधानसभा चुनाव में 90 फीसदी लोगों के एक साथ मिलकर मुकाबला करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश बोले-भाजपा काल में नदियां नहीं, अरबों का बजट साफ हुआ
अखिलेश ने नदियों की सफाई पर भी सरकार को घेरा। कहा कि सरकार संगम घाट, यमुना, काली नदी और गोमती नदी की सफाई पर करोड़ों रुपये प्रतिवर्ष खर्च करती है। ये योजनाएं बजट साफ करने के लिए बनाई जाती हैं। प्रयागराज में मेले पर 80 से 90 करोड़ रुपये खर्च हुए पर त्रिवेणी में बदलाव नहीं आया। उन्होंने मां गंगा की सफाई के वादे पर भी प्रश्न उठाए। अरबों रुपये खर्च होने के बाद भी गंगा का पानी साफ नहीं हुआ है। भाजपा के कार्यकाल में नदियां नहीं, अरबों का बजट साफ हुआ।

सपा प्रमुख ने कसा तंज कहा-एक मंत्री आधे साफ, चुनाव में पूरी तरह हो जाएंगे
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का भी गंभीर आरोप लगाया। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रयागराज के एक मंत्री अभी तो वे आधे साफ हुए हैं, चुनाव में पूरी तरह हो जाएंगे। सपा प्रमुख ने प्रेसवार्ता के दौरान अच्छी सीख के महत्व पर जोर दिया। कहा कि अच्छी सीख इन्सान को बेहतर बनाती है। यह जिंदगी जीने का सही सबक सिखाती है।
 

सीएम योगी और अखिलेश के बीच वार-पलटवार
आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव वास्तव में धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहते हैं तो उन्हें खुलकर मथुरा-वृंदावन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में बोलना चाहिए। तुष्टिकरण से उबरना चाहिए। तभी जनता उनके बदले हुए रुख पर विश्वास करेगी। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में पलटवार किया कि अयोध्या में चंदा चोरी करने के बाद क्या अब मथुरा में "माखन" चुराने का प्लान है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार की पाइपलाइन 5-कालीदास (सीएम आवास) तक जुड़ी हुई है। दोनों नेताओं के बयान के बाद सियासी वार-पलटवार तेज हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed