सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arogya Kendra will be built in the women's hospital premises

Prayagraj News: महिला अस्पताल परिसर में बनेगा आरोग्य केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 31 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Arogya Kendra will be built in the women's hospital premises
महिला अस्पताल परिसर में बनेगा आरोग्य केंद्र, निरीक्षण करते हुए अधिकारी
विज्ञापन
नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार स्थित महिला अस्पताल परिसर में शीघ्र ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह तथा उत्तर प्रदेश अभियंत्रण एवं श्रम सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ के सुपरवाइजर करीमुल्लाह ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
Trending Videos

बताया जाता है कि महिला अस्पताल का भवन काफी समय से जर्जर स्थिति में है। परिसर का एक हिस्सा ही वर्तमान में उपयोग में है, जबकि शेष भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। इस समस्या को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों द्वारा कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत कर पुनर्निर्माण की मांग उठाई गई थी।अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज को अवगत कराया और शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा। इसके परिणामस्वरूप शंकरगढ़ क्षेत्र में तीन स्थानों महिला अस्पताल परिसर, राजकीय महिला चिकित्सालय अमिलिहा तरहार और जरखोरी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed