UP: वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट के सामने ट्रैक पर मिली लोहे की पाइप, खतरे का अंदेशा भांपकर चालक ने रोकी ट्रेन
प्रयागराज के घूरपूर में मंगलवार रात वाराणसी से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारकर अचानक रोक दिया। रेलवे ट्रैक पर करीब 15 फीट लंबा लोहे की राड रखी गई थी। सूचना मिलते ही महकमे में हलचल मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के घूरपूर में मंगलवार रात वाराणसी से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर चालक ने अचानक रोक दिया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही महकमे में भी खलबली मच गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ को रेलवे पटरी पर 15 फीट लंबा लोहे की पाइप रखी मिली।
यह घटना इरादतगंज- लिंक जंक्शन के बीच दूरी 1344/46 पर रात पौने नौ बजे हुई। अज्ञात व्यक्तियों ने रेलवे ट्रैक पर लगभग पंद्रह फीट लंबा लोहे की पाइप रख दी गई। यह पाइप भीतर से खोखली थी। इसको फ्लैक्स आदि में प्रयाग किया जाता है। यह पाइप ट्रेन के उस स्थान से गुजरने से ठीक कुछ मिनट पहले रखी गई थी। सुपरफास्ट एक्सप्रेस के चालक को ट्रैक पर खतरे का तुरंत आभास हो गया था। पाइप को हटाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
अधिकारी क्या बोले
फ्लेक्स में लगने वाले पतले पाइप के रेलवे ट्रैक पर मिले होने की सूचना मिली है। आरपीएफ नैनी इस मामले की जांच कर रही है। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ पयागराज मंडल
घटना का विवरण
ट्रेन संख्या 12167 वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई के एलटीटी स्टेशन से वाराणसी तक चलती है। ट्रैक पर लोहे की पाइप या कोई भी वस्तु रखना एक गंभीर आपराधिक कृत्य है। इसका उद्देश्य ट्रेन को पटरी से उतारना और यात्रियों को नुकसान पहुंचाना हो सकता था। इस प्रकार की घटना से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।