फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP members laid flowers at Feroze Gandhi's grave and took aim at Rahul Gandhi.

Prayagraj : भाजपाइयों ने फिरोज गांधी की कब्र पर चढ़ाए फूल, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Fri, 07 Aug 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Aug 2026 07:41 PM IST
सार

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को फिरोज जहांगीर गांधी की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
BJP members laid flowers at Feroze Gandhi's grave and took aim at Rahul Gandhi.
फिरोज गांधी की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को फिरोज जहांगीर गांधी की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पाल ने कहा कि राहुल गांधी न हिंदू हैं न ब्राह्मण, इसलिए वे अपने दादा की कब्र पर नहीं आते हैं। प्रकाश पाल ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी बाबर की मजार पर तो जाते हैं, लेकिन अपने दादा की कब्र पर नहीं आते। पाल ने गांधी परिवार के सदस्यों के बाबर की मजार पर जाने का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 1959 में नेहरू, 1968 और 1970 में इंदिरा गांधी वहां गए थे। राजीव गांधी, सोनिया गांधी और 2005 में राहुल गांधी भी बाबर की मजार पर गए थे।

विज्ञापन

पाल ने कहा कि आजादी के बाद देश का पहला शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को बनाया गया, जिनका जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने मुगल आक्रांताओं को महिमामंडित करने का आरोप लगाया। पाल ने कहा कि अकबर को महान बताया गया, जबकि महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी और पृथ्वीराज चौहान जैसे वीरों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने दिल्ली में मुगलों के नाम पर सड़क मार्गों के नाम रखने पर भी आपत्ति जताई।

विज्ञापन

प्रकाश पाल ने राहुल गांधी पर गोपनीय विदेश यात्राएं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी शक्तियों से मिलते हैं। पाल ने झारखंड में पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। इस अवसर पर शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, ओबीची मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी पटेल, आनंद जायसवाल, पार्षद दीपिका सिंह पटेल, अंगद पटेल, राजू पटेल, पीयूष जायसवाल, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed