सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of a Class 10 student found hanging, police investigating

Prayagraj : फंदे से लटकता मिला दसवीं के छात्र का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

खुल्दाबाद के काला डांडा हिम्मतगंज में 17 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन किया लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Body of a Class 10 student found hanging, police investigating
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खुल्दाबाद के काला डांडा हिम्मतगंज में 17 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन किया लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी छात्र के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं बता रहे हैं।

Trending Videos


काला डांडा हिम्मतगंज निवासी आदर्श कुमार (17) पुत्र राम सिंह कक्षा 10 का छात्र था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात खा खा पीकर वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर दरवाजा खोलकर देखा तो आदर्श का शव पंखे के सहारे फंदे के लटका मिला। इसको लेकर घर में कोहराम मच गया। आदर्श दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता राम सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed