फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CA found hanging; FIR registered against a young woman and her brother.

Prayagraj : सीए का फंदे से लटका मिला शव, युवती और उसके भाई पर एफआईआर दर्ज

Thu, 30 Jul 2026 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jul 2026 02:01 PM IST
सार

जॉर्जटाउन क्षेत्र के अमिताभ बच्चन मार्ग पर रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश धुरिया (37) का बुधवार को शव घर में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में एक युवती पर शादी के लिए लगातार दबाव बनाने और शादी न करने पर 30 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
CA found hanging; FIR registered against a young woman and her brother.
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

जॉर्जटाउन क्षेत्र के अमिताभ बच्चन मार्ग पर रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश धुरिया (37) का बुधवार को शव घर में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में एक युवती पर शादी के लिए लगातार दबाव बनाने और शादी न करने पर 30 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने नैनी के मामा भांजा तालाब निवासी युवती और उसके भाई पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मृतक प्रकाश सिविल लाइंस स्थित एक कार कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। वह शादीशुदा था और अमिताभ बच्चन मार्ग पर पत्नी और परिवार के साथ रहता था।

विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था और मानसिक तनाव में था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि कमरा अंदर से बंद था। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई प्रभात धुरिया की तहरीर पर जॉर्जटाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जॉर्जटाउन थाना प्रभारी बब्बन राम ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लगाए गए आरोपों सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल भी कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed