Prayagraj : सीए का फंदे से लटका मिला शव, युवती और उसके भाई पर एफआईआर दर्ज
जॉर्जटाउन क्षेत्र के अमिताभ बच्चन मार्ग पर रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश धुरिया (37) का बुधवार को शव घर में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में एक युवती पर शादी के लिए लगातार दबाव बनाने और शादी न करने पर 30 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जॉर्जटाउन क्षेत्र के अमिताभ बच्चन मार्ग पर रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश धुरिया (37) का बुधवार को शव घर में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में एक युवती पर शादी के लिए लगातार दबाव बनाने और शादी न करने पर 30 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने नैनी के मामा भांजा तालाब निवासी युवती और उसके भाई पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मृतक प्रकाश सिविल लाइंस स्थित एक कार कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। वह शादीशुदा था और अमिताभ बच्चन मार्ग पर पत्नी और परिवार के साथ रहता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि कमरा अंदर से बंद था। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई प्रभात धुरिया की तहरीर पर जॉर्जटाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जॉर्जटाउन थाना प्रभारी बब्बन राम ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लगाए गए आरोपों सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल भी कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।