{"_id":"6a212064b1b345f8510855b2","slug":"crime-news-a-worker-guarding-a-tube-well-was-shot-with-a-pistol-his-condition-is-critical-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : नलकूप की रखवाली कर रहे मजदूर को तमंचे से मारी गोली, आरोपी को भी ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : नलकूप की रखवाली कर रहे मजदूर को तमंचे से मारी गोली, आरोपी को भी ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
सरायअकिल इलाके के घोसिया गांव में बुधवार रात नलकूप की रखवाली कर रहे मजदूर को गांव के दबंग ने तमंचे से गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से मजदूर की हालत गंभीर है।
कौशाम्बी में गोली चलने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरायअकिल इलाके के घोसिया गांव में बुधवार रात नलकूप की रखवाली कर रहे मजदूर को गांव के दबंग ने तमंचे से गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से मजदूर की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायरिंग की आवाज सुनने के बाद दौड़े ग्रामीणों ने आरोपी को तमंचा समेत पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी को भी पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
घोसिया गांव निवासी मुन्ना मियां ने बताया कि उनका नलकूप गांव और नंदौली का पुरवा के बीच है। नंदौली का पुरवा गांव के गुलाब (55) पुत्र छंगू उनके नलकूप की रखवाली करते हैं। मुन्ना मियां के मुताबिक बुधवार रात गुलाब नलकूप के कमरे में सो रहे थे। इसी बीच रात 10:30 बजे के आसपास गांव का मुजीब नलकूप पर पहुंचा और आवाज देकर गुलाब को बुलाया। जैसे ही गुलाब ने कमरे का दरवाजा खोला आरोप है कि मुजीब ने तमंचा से उनके सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोर-शराबा और फायरिंग की आवाज सुनने के बाद नंदौली का पुरवा गांव के लोग जब नलकूप की ओर दौड़े तो देखा कि गुलाब मौके पर लहूलुहान हालत में पड़ा तड़प रहा था और आरोपी मुजीब हाथ में तमंचा लेकर भाग रहा था। माजरा समझ ग्रामीणों ने मुजीब को दौड़ाकर तमंचा समेत पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए पुलिस बुलाकर सौंप दिया।
Trending Videos
ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी मुजीब भी बुरी तरह से घायल हुआ है। सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा वहां से गंभीर हालत में गुलाब को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया है। नलकूप मालिक मुन्ना मियां के मुताबिक आरोपी मुजीब उनके नलकूप के पास बंटाई पर खेत लेकर खेती करता था और उनके नलकूप से ही सिंचाई भी करता था। उसका सिंचाई का कुल 2400 रुपया बकाया था। बुधवार सुबह उसने गुलाब को आकर एक हजार रुपया दिया भी था। बाकी 1400 के लिए मुजीब ने कहा बाद में देंगे। हो सकता है कि बीच में कुछ कहासुनी हुई होगी, जिसकी जानकारी मुझे नहीं है।