Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और तीमारदारों में जमकर मारपीट, बवाल के बाद ओपीडी इमरजेंसी सेवा ठप
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में बुधवार को चिकित्सकों और तीमारदारों में जमकर मारपीट हो गई। घटना भोर में 5.30 बजे से शुरू हो गई। घटना से आक्रोशित डॉक्टरों ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी हैं।
एसआरएन अस्पताल में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।