सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to the shortage of cylinders, food shops are using coal furnaces

Prayagraj News: सिलिंडर की किल्लत से खानपान की दुकानों पर कोयले की भट्टी का इस्तेमाल

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 31 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Due to the shortage of cylinders, food shops are using coal furnaces
फोटो परिचय नवाबगंज 02 कौड़िहार में कोयले की भट्टी पर आवृत्ति बनाता हुआ कारीगर
विज्ञापन
सिलिंडर की किल्लत का असर आम लोगों पर पड़ा है। इससे कोयला तथा बिजली संचालित यंत्र इंडक्शन की मांग बढ़ गई है। घरों में इंडक्शन तो दुकानों और ढाबों पर कोयले की भट्ठी से खान पान के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। सिलिंडर के अभाव में इलाके के कई रेस्टोरेंट बंद हो गए। जिसका असर दुकानदारों के अलावा आम लोगों की रसोई पर पड़ा है।
Trending Videos

कोयला कारोबारी शैलेंद्र किशोर ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी से कई दिन बाद कोयले का ट्रक आ रहा है। वहीं रेस्टोरेंट संचालक कमलेश यादव, भोला यादव ने बताया कि गर्मी में कोयले की भट्ठी से खान पान की चीजे बनाना मुश्किल हो रहा है। कारीगर कोयले की भट्ठी पर काम नहीं करना चाहते, उन्हें असुविधा हुआ करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ता परेशान

उपभोक्ताओं ने क्षेत्र में सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग के एक पखवाड़े बाद भी सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

गोबरा गांव के उपभोक्ताओं ने बताया कि एक एजेंसी की ओर से बीते 13 मार्च को डिलिवरी कोड जारी करने के एक पखवाड़े के बाद भी डिलीवरी नहीं की गई है। इसी तरह शंकरगढ़ और डेराबारी आदि गांवों के उपभोक्ताओं ने भी शिकायत की है। आपूर्ति निरीक्षक राजेंद्र यादव ने कहा कि एजेंसी संचालक से बातकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed