फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education officers will hold inspirational talks with children in all the schools of the state

यूपी :प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों से प्रेरणादायक संवाद करेंगे शिक्षाधिकारी

Sun, 07 May 2023 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 03:07 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को संस्कारवान के साथ-साथ रोजगार उन्मुख बनाने के लिए ‘नए सत्र में नया सवेरा’ कार्यक्रम शुरू किया है। प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसे लागू किया गया है।

विज्ञापन
Education officers will hold inspirational talks with children in all the schools of the state
UP board - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को संस्कारवान के साथ-साथ रोजगार उन्मुख बनाने के लिए ‘नए सत्र में नया सवेरा’ कार्यक्रम शुरू किया है। प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसे लागू किया गया है। शनिवार को यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने इसकी शुरुआत की।

विज्ञापन


योजना के मुताबिक सभी शिक्षाधिकारी स्कूलों में सुबह की सभाओं में पहुंचकर बच्चों को प्रेरणादायक संस्मरण सुनाएंगे। यह भी बताएंगे कि भविष्य की कैसे बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। बोर्ड सचिव ने राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह पहुंचकर इसकी शुरुआत की। बच्चों से संवाद भी किया।

विज्ञापन

 

बताया कि ‘नए सत्र में नया सवेरा’ कार्यक्रम के तहत पहले चरण में प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को लिया गया है। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक समेत सभी शिक्षाधिकारी सप्ताह में दो दिन एक विद्यालय की सुबह की सभा में पहुंचकर बच्चों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


नए शिक्षा सत्र से ही बोर्ड ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को इसके लिए निर्देशित भी कर दिया गया है। - दिब्यकांत शुक्ल, सचिव, यूपी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed