फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing follows a clash between two groups in Dhumanganj; arrests made; panic among local residents.

Prayagraj : धूमनगंज में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग, गिरफ्तार, इलाके के लोगों में दहशत, वीडियो वायरल

Sun, 16 Aug 2026 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Aug 2026 08:12 PM IST
सार

धूमनगंज के हरवारा में शुक्रवार देररात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग की गई। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद नवील ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Firing follows a clash between two groups in Dhumanganj; arrests made; panic among local residents.
धूमनगंज में मारपीट के बाद फायरिंग का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज के हरवारा में शुक्रवार देररात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग की गई। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद नवील ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नवील को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

हरवारा निवासी रोहित सोनकर ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त विशाल यादव और पड़ोसी आर्यन सोनकर के साथ झलवा की तरफ से घर लौट रहा था। धर्मकांटा हरवारा के पास मुन्ना नामक युवक ने उससे गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने भाई नवील अहमद को बुला लिया। आरोप है कि नवील अपने साथियों सुफी, आदिल और मोनी के साथ मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

इसके बाद सभी ने रोहित और उसके साथियों पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। पथराव में उसके के सिर में चोट आई। आरोप है कि इसी दौरान नवील ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने रोहित और बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद सभी किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचा सके। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले से दर्ज हैं कई एफआईआर

धूमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नवील को नेहरू पार्क गेट के पास से दबोच लिया। उसके पास से पॉइंट 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रोहित और नवील दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। नवील के खिलाफ धूमनगंज थाने में पहले से कई प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी समेत अन्य मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed