सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History-sheeter shot dead in Mutthiganj, called from home and committed the crime

Prayagraj : मुट्ठीगंज में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मुट्ठीगंज इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सक्षम शर्मा की (25) पर कई मामले दर्ज थे। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

History-sheeter shot dead in Mutthiganj, called from home and committed the crime
सक्षम शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

मुट्ठीगंज इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सक्षम शर्मा की (25) पर कई मामले दर्ज थे। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल सक्षम को पहले एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां इलाज नहीं मिला, जिसके बाद उसे बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


मृतक की मां का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर विमल और कमल ने सक्षम को घर से बुलाया और गली में ले जाकर गोली मार दी। परिजनों के मुताबिक मार्च महीने में भी सक्षम पर जानलेवा हमला हुआ था। उस मामले में बृहस्पतिवार को बयान दर्ज होना था, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मुट्ठीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि इस पर कई एफआईआर दर्ज हैं। कुछ माह पहले आगजनी की घटना में भी सक्षम का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed