सब्सक्राइब करें

लोकनाथ की होली : 14 फीट की पिचकारी से 60 फीट दूर तक हुई रंगों की बरसात, कपड़ा फाड़ होली में उमड़ी भीड़

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

यहां की कपड़ा फाड़ होली में पूरे शहर के अलावा दूर दूर से लोग आते हैं। इस बार यहां 14 फीट लंबी पिचकारी से 60 फीट दूर तक रंगों की बरसात की गई। नाकाबंदी होली के नाम से मशहूर यह रंगों का पर्व दोपहर तक चला। रंग के साथ ठंडई की तरंग में पूरा शहर झूमने-नाचने के लिए लोकनाथ से ठठेरी बाजार तक की दौड़ लगाया। 

विज्ञापन
Loknath Ki Holi: 14 feet pichkari to 60 feet away, crowd gathered in Holi
होली 2024 : लोकनाथ में जमकर खेली गई होली। - फोटो : अमर उजाला

रंगों का पर्व होली संगमनगरी में सोमवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद से शुरू हुआ रंगों का पर्व दिन मे पूरे चरम पर था। शहर भर में जमकर होली खेली गई। सबसे रोमांचक होली लोकनाथ की रही। यहां की कपड़ा फाड़ होली में पूरे शहर के अलावा दूर दूर से लोग आते हैं। इस बार यहां 14 फीट लंबी पिचकारी से 60 फीट दूर तक रंगों की बरसात की गई। नाकाबंदी होली के नाम से मशहूर यह रंगों का पर्व दोपहर तक चला। रंग के साथ ठंडई की तरंग में पूरा शहर झूमने-नाचने के लिए लोकनाथ से ठठेरी बाजार तक की दौड़ लगाया। 





 






ठठेरी बाजार की अनूठी होली में देश, प्रदेश से जिले तक के लोग सराबोर होने आएंगे। इसके लिए ठठेरी बाजार नव युवक संघ ने पहली बार फूलों के रंगों वाले ड्रम तैयार कराए हैं। 20 से अधिक ड्रम मंगाए गए हैं, जिनमें गेंदा, गुलाब की पंखुड़ियां भरी जाएंगी। रंगों से भरे टैंकर, फव्वारे, रंग-बिरंगे फूलों की पंखुडियों के साथ होली के गीतों पर झूमने-नाचने के लिए डीजे के इंतजाम भी कर लिए गए हैं। पहली बार ठठेरी बाजार की होली में 14 फीट की पिचकारी आकर्षण का केंद्र रही।

Trending Videos
Loknath Ki Holi: 14 feet pichkari to 60 feet away, crowd gathered in Holi
होली 2024 : लोकनाथ में जमकर खेली गई होली। - फोटो : अमर उजाला

लोकनाथ की जिस विख्यात होली का हिस्सा कभी पीडी टंडन, धर्मवीर भारती, हरिवंश राय बच्चन से लेकर अमिताभ बच्चन तक रहे हैं, वहां इस बार सरकारी टैंकरों से रंगों की बारिश में पूरा शहर भीगने के लिए उमड़ पड़ा। करीब आठ सौ मीटर के दायरे में छतों से रंगों की बारिश के बीच नाकाबंदी और नाचे गोरी का यार... सरीखे गीतों के बोल पर लोगों के झूमने-थिरकने का अंदाज देखने लायक रहा। घंटों एक ही जगह पर रंगों में भीगने-नाचने का दौर चला। संगम से शहर तक इसी तरह रंगों से सराबोर होता रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loknath Ki Holi: 14 feet pichkari to 60 feet away, crowd gathered in Holi
होली 2024 : लोकनाथ में जमकर खेली गई होली। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को शर्ट, गंजी, कुर्ता उतारकर तीन सवारी मोटरसाइकिलों से चौक पहुंचने का सिलसिला सुबह आठ बजे ही शुरू हो गया। राजरूपपुर, जानसेनगंज, आशा कंपनी, दरबेश्वरनाथ महादेव से अलग-अलग टोलियां निकलती रहीं।

सिर पर टोपी, चेहरे पर लाल-पीले, नीले रंगों के साथ तरह-तरह के सुनहरे नकली बाल लगाए युवा होली खेलने निकले। बेनीगंज, खुल्दाबाद से लेकर लोकनाथ, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज तक सड़कों के किनारे डीजे पर तो नाकाबंदी बजता ही रहा, बिजली के हर खंभे पर बंधे लाउडस्पीकरों में खेले गोरी का यार... मारी पिचकारी, रंगी सारी अंगिया... जैसे होली गीत बजते रहे।

लोकनाथ मिलन संघ अध्यक्ष निखिल पांडेय का इंतजार होता रहा। वह अपनी टोली के साथ जब निकलकर चौराहे पहुंचे तब होली शुरू हुई। तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर बंधे फुहारों से रंगों की बौछार होती रही तो 15 क्विंटल से अधिक अबीर-गुलाल और कागज की कतरने सीओटू मशीनों से होलियारों पर उड़ाई जाती रहीं।

Loknath Ki Holi: 14 feet pichkari to 60 feet away, crowd gathered in Holi
होली 2024 : लोकनाथ में जमकर खेली गई होली। - फोटो : अमर उजाला

कपड़ा फाड़ होली में आसपास के जिलों से भी सैकड़ों युवा पहुंचे। होली के दूसरे दिन मंगलवार को पूरे शहर में होली की खुमारी छाई रही। होली की मस्ती में डूबे हजारों युवा होली खेले रघुबीरा अवध में… छोरा गंगा किनारे वाला… आज बिरज में होली है रसिया… जैसे सदाबहार गीतों पर झूमते रहे। होलियारों को देखने के लिए बड़ी सख्या में लोग जुटे रहे। सड़क किनारे हिम्मतगंज, बेनीगंज में कई जगह रंगों से भरे ड्रम और टैंकर उड़ेले जाते रहे। इस दौरान कोई भी रंगने से नहीं बच सका। सुरक्षा के मद्देनजर लोकनाथ चौराहे के अलावा शहर के हर तिराहों, चौराहों पर पुलिस चौकस दिखाई पड़ी।

विज्ञापन
Loknath Ki Holi: 14 feet pichkari to 60 feet away, crowd gathered in Holi
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने सहकर्मियों के साथ होली खेली। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त ने खेली होली, रंगों में भीगे कमिश्नर-डीएम

मौका भी था और दस्तूर भी। ऐसे में कोई भला मौका कहां चूकने वाला था। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में सहकर्मियों संग होली खेली। वहीं, डीएम आवास पर अफसरों ने एक-दूसरे पर रंगों की बारिश की। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीएम नवनीत सिंह चहल के साथ सीडीओ गौरव कुमार अबीर-गुलाल उड़ाए।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed