Prayagraj : सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घर से निकली थी कोचिंग के लिए
करेली इलाके की 17 वर्षीय छात्रा को सोशल मीडिया के जरिये प्रेमजाल में फंसाकर भगाने के जबलपुर निवासी आरोपी शैल्विन फ्रांसिस (20) को सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली इलाके की 17 वर्षीय छात्रा को सोशल मीडिया के जरिये प्रेमजाल में फंसाकर भगाने के जबलपुर निवासी आरोपी शैल्विन फ्रांसिस (20) को सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा 16 जुलाई को कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी और रास्ते से लापता हो गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 20 जुलाई को छात्रा को बरामद किया था।
करेली निवासी महिला ने सिविल लाइंस थाने में बताया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी रोज की तरह 16 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। वह अक्सर एक ई-रिक्शा चालक के साथ कोचिंग आती-जाती थी। आरोप था कि उस दिन छात्रा को रास्ते में उतार दिया गया और बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। बेटी के घर नहीं लौटने पर अपहरण की आशंका है। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा की मोबाइल लोकेशन के आधार पर 20 जुलाई को उसे सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि छात्रा की सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश के इंदौर में गैस एजेंसी में काम करने वाले शैल्विन फ्रांसिस से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही, जिसके बाद युवक प्रयागराज पहुंचा और छात्रा को अपने साथ ले गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी शैल्विन फ्रांसिस को रेलवे अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूलरूप से जबलपुर का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के परदेसीपुरा क्षेत्र में रहकर गैस एजेंसी में काम करता है।