सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Massive fire breaks out at a stationery shop in Lukerganj; four people, including two children, rescued.

Prayagraj : लूकरगंज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत चार को किया गया रेस्क्यू

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज स्थित सिद्धार्थ स्टेशनरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगले के एक मकान को भी चपेट में ले लिया। जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे फंस गए।

Massive fire breaks out at a stationery shop in Lukerganj; four people, including two children, rescued.
लूकरगंज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज स्थित सिद्धार्थ स्टेशनरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगले के एक मकान को भी चपेट में ले लिया। जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे फंस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दरवाजा तोड़कर चारों को रेस्क्यू किया। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 








सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग और धुएं के कारण कुछ देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। आग से दुकान में रखी किताबें, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। मकान के हिस्से में भी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed