{"_id":"6a2bc303fb57adb7b40bb49c","slug":"massive-traffic-on-shastri-bridge-vehicles-have-been-crawling-since-morning-out-of-control-one-way-traffic-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शास्त्री पुल पर लगा भीषण जाम, सुबह से ही रेंग रहे हैं वाहन, तीन दिन बाद वन वे होने पर हालात बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शास्त्री पुल पर लगा भीषण जाम, सुबह से ही रेंग रहे हैं वाहन, तीन दिन बाद वन वे होने पर हालात बेकाबू
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रयागराज में यातायात व्यवस्था नियंत्रण के बाहर हो गई है। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर गंगा के ऊपर बने शास्त्री पुल पर भीषण जाम लगा हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।
प्रयागराज में शास्री पुल पर लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज में यातायात व्यवस्था नियंत्रण के बाहर हो गई है। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर गंगा के ऊपर बने शास्त्री पुल पर भीषण जाम लगा हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। जो वाहन जहां खड़े थे दो घंटे बाद वहीं पर हैं। पुलिस प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना हुआ है। शास्त्री पुल की मरम्मत के लिए यातायात वन वे किया गया है। बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
वाराणसी से कानपुर और कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को फाफामऊ, सहसों होकर भेजा जा रहा है। छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों को ही शास्त्री पुल से गुजरने की अनुमति है। बावजूद इसके यहां पर जाम ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। सिपाही भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की भीड़ के मद्देनजर तीन दिन के लिए शास्त्री पुल पर वन वे व्यवस्था को खत्म करके दोनों लेन पर आवागमन शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने के बाद फिर वन वे व्यवस्था लागू करने के साथ ही जाम शुरू हो गया है। यूपी लोक सेवा आयोग के एक सदस्य दो घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोगों की हालत खराब हो गई है। कहीं से कोई राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। इसी तरह स्कूल और कोचिंग जाने वाले, दफ्तर जाने वाले और ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाने वाले लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों को है जो एसआरएन, कॉल्विन, बेली, डफरिन या निजी अस्पताल में उपचार के लिए निकले हैं। कई एंबुलेंस के वाहन जाम में फंसे पड़े हैं।