सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA Prayagraj: 60 houses sealed in 17 days, Rs 92 crore recovered

PDA Prayagraj : 17 दिन में 60 मकान हुए सील, वसूले गए 92 करोड़

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Feb 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले तीन साल से गृहकर न जमा करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई निरंतर चल रही है। इसी कड़ी में 17 दिनों के भीतर 60 मकानों को नगर निगम की तरफ से गृहकर जमा न करने की वजह से सील कर दिया गया।

PDA Prayagraj: 60 houses sealed in 17 days, Rs 92 crore recovered
प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

पिछले तीन साल से गृहकर न जमा करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई निरंतर चल रही है। इसी कड़ी में 17 दिनों के भीतर 60 मकानों को नगर निगम की तरफ से गृहकर जमा न करने की वजह से सील कर दिया गया।

Trending Videos


इन सभी भवन स्वामियों को नगर निगम की तरफ से पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हुए अभियान में अब तक करीब सवा दो लाख भवन स्वामियों से 92 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। वहीं, यह अभियान नगर निगम की तरफ से 31 मार्च तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे अगर देखा जाए तो इस साल बड़े बकायदारों की गिनती रुपये से नहीं बल्कि तीन वर्ष से लंबित गृहकर को लेकर की गई है। जिसके चलते 59 हजार भवन स्वामियों को नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजा गया है। इन भवन स्वामियों पर करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। नगर निगम के पुराने 80 वार्डों में 2.36 लाख भवन संपत्तियां हैं। इसके अलावा इस वर्ष विस्तारित क्षेत्र के करीब 30 भवन स्वामियों को भी नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजा जा चुका है। 

दारागंज में नगर निगम टीम का हुआ घेराव

दारागंज क्षेत्र में कुर्की करने पहुंची, नगर निगम जोन चार की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इस दौरान एक भवन स्वामी जमीन पर बैठ गया। वहीं, टीम के पास अतिरिक्त सुरक्षा न होने की वजह से कुर्की की प्रक्रिया को रोक दिया गया। हालांकि, टैक्स सुपरिंटेंडेंट सुधा दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को उक्त स्थान पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दारागंज में कुल दो मकानों को सील करने के साथ छह लाख रुपये गृहकर की वसूली की गई।

नगर निगम की तरफ से गृहकर वसूली का अभियान सभी जोन में चल रहा है। ऐसे में अगर लोग आधे रुपये जमा करके कुछ दिन की मोहलत मांगते हैं तो कुर्की की कार्रवाई को कुछ दिनों के लिए रोक दिया जाएगा। - पीके मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed