सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man was beaten to death after being stopped from urinating on his father tomb

Prayagraj : पिता की समाधि पर पेशाब करने से रोका तो मुंह में सरिया घुसेड़कर कर दी हत्या, सिपाही समेत 11 नामजद

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Feb 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ौका में पिता की समाधि पर पेशाब करने से मना करने पर एक ठेकेदार की मुंह में सरिया घुसेड़ कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मऊ में तैनात एक सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

young man was beaten to death after being stopped from urinating on his father tomb
राजेश कुमार निषाद। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ौका में पिता की समाधि पर पेशाब करने से मना करने पर एक ठेकेदार की मुंह में सरिया घुसेड़ कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मऊ में तैनात एक सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए मृतक व आरोपियों के घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। देर रात तक दबिश डालकर कर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

Trending Videos


नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका में स्थित एक गेस्ट हाउस में कनौजिया परिवार के बेटी की शादी थी। बरात में आए कुछ लोग गेस्ट हाउस के समीप स्थित एक समाधि स्थल पर पेशाब कर रहे थे। वहां से गुजर रहे राजेश कुमार निषाद (45) पुत्र स्व. राम सुमेर ने उन लोगों को समाधि से दूर पेशाब करने के लिए कहा। जिस पर दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो गए और उसे पीट पीट कर मार डाला। कहीं वह जिंदा न हो इसके लिए आरोपियों ने राजेश के मुंह में सरिया घुसेड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश के शव को खाली प्लाट पर छुपा दिया गया। आरोपियों ने मृतक के भाई को फोन करके बताया कि अपने भाई को समझा लो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो राजेश का शव प्लाट पर पड़ा देख सन्न रह गए। 

भाई शेखर निषाद की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  बताते हैं कि भोर में पुलिस ने आरोपी सिपाही को जौनपुर से हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा सात और लोगों को पकड़ा है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने गेस्ट हाउस में भी जमकर तोड़फोड़ की। राजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बेटे का एक बेटियां है। वह मकान में पेंटिंग के काम का ठेका लिया करता था। 

 परिजनों का आरोप, 112 नंबर पुलिस के सामने हुई थी मारपीट

मृतक के भाई शेखर निषाद का आरोप है कि घटना के समय गेस्ट हाउस के पास 112 नंबर पुलिस मौजूद थी। इस दौरान बीच बचाव में आरोपी सिपाही के भाई को भी चोट आई थी। वहां मौजूद 112 नंबर पुलिस सिपाही के भाई को अस्पताल लेकर चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके भाई को वहीं छोड़ दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed