Prayagraj : महाशिवरात्रि पर्व पर बैरहना समेत अन्य रूटों पर जाने से बचें, तैयारियों में जुटा प्रशासन
महाशिवरात्रि पर्व पर स्नानार्थियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रूट पुलिस सक्रिय हो गई है। मेला पुलिस ने आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित कर दी है।
विस्तार
महाशिवरात्रि पर्व पर स्नानार्थियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रूट पुलिस सक्रिय हो गई है। मेला पुलिस ने आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित कर दी है। वहीं मेला क्षेत्र के मंदिर व शिवालय की ओर आने वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। साथ ही बैरहना की तरफ से आने वाले वाहनों को सेमेट्री रोड स्थित रामजानकी मंदिर से दाहिने त्रिवेणी मार्ग (थाना-कीडगंज) के सामने से सतीशाह चौराहा, कोठापार्चा, लाउडर रोड से बाएं गऊघाट से पुराना पुल होकर जा सकेगें। वहीं गऊघाट, यमुना बैंक रोड यू सर्किल की तरफ से कोई वाहन यमुना बैंक रोड मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नही जा सकेंगे।
इन जगहों पर रहेगी पार्किंग
हेलीपैड पार्किंग व किसान यूनियन पार्किंग: काली मार्ग से आने वाले श्रद्धालु अपने हल्के वाहनों को काली सड़क पर बने पार्किंग स्थल हेलीपैड पार्किंग व किसान यूनियन पार्किंग में जाएंगे। इसके बाद पैदल काली मार्ग से संगम मार्ग से संगम स्नान घाट, हनुमान घाट व रामघाट पर स्नान के लिए जाएंगे।
गल्ला मंडी पार्किंग: श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल काली-02 मार्ग से मोरी रैम्प, किलाघाट मार्ग पहुँचकर काली उत्तरी घाट, मोरी घाट, शिवाला घाट व दशश्वामेध घाट जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण गंगामूर्ति चौराहा से ओल्ड जी०टी० रोड थाना दारागंज के सामने से अथवा रिवरफ्रण्ट मार्ग द्वारा सम्बन्धित पार्किंग में पहुंचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
नागवासुकी पार्किंग: श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल रिवर फ्रंट मार्ग या अन्य रास्ते से नागवासुकी स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके बाद रिवर फ्रंट मार्ग से पार्किंग में पहुंचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
टीकरमाफी महुआबाग पार्किंग: श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल महुआबाग पार्किंग से जीटी रोड, टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग ऐरावत स्नानघाट पर जा सकेंगे। स्नान करने के बाद श्रद्धालु पैदल महावीर मार्ग से समुद्र कूप रोड से अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
महावीर मार्ग स्थित सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग: श्रद्धालु अपने हल्केवाहन/बाइक को जीटी रोड, टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग द्वारा संगम लोवर मार्ग से बाएं मुड़कर संगम लोवर-जगदीश मार्ग, सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग स्थल जा सकेंगे। स्नान करने के बाद पैदल महावीर मार्ग होते हुए सतुआ बाबा स्थित पार्किंग जाएंगे।
देवरख कछार पार्किंग: श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल सोमेश्वर महादेव रैंप मार्ग से महादेव स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके बाद श्रद्धालु उसी मार्ग से देवरख कछार पार्किंग या संबंधित पार्किंग में पहुंचकर वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
नवप्रयागम पार्किंग: श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से अरैल बांध रोड, अरैल घाट, चक्रमाधव घाट व अन्य स्नान घाटों पर जा सकेंगे। इसके बाद संकट मोचन मार्ग, नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से नवप्रयागम पार्किंग से जा सकेंगे।
परम पूज्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती आश्रम के पास स्थित पार्किंग: श्रद्धालु ओल्ड जीटी मार्ग से संगम लोवर मार्ग, टीकरमाफी त्रिवेणी मार्ग में वाहनों को पार्क कर पैदल ऐरावत स्नानघाट पांटून पुल नंबर दो महावीर घाट व रामघाट आदि पर स्नान कर सकेगें।
मंदिरों में जाने के लिए रूट
मनकामेश्वर मंदिर: मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने बाइक व हल्के वाहन एडीसी मैदान पार्किंग स्थल व दधिकांदो पार्किंग स्थल में पार्क कर पैदल सिमेट्री मार्ग, यमुना बैंक रोड तिराहा से बाएं मुडकर जलाभिषेक के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
नागवासुकी मंदिर: श्रद्धालु अपने वाहनों को नागवासुकि कछार भूमि पार्किंग स्थल में पार्क कर जलाभिषेक के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
सोमेश्वर महादेव मंदिर: श्रद्धालु अपने वाहनों को देवरख कछार भूमि पार्किंग स्थल में पार्क कर जलाभिषेक के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
शंकर विमान मंडपम: श्रद्धालु पैदल जगदीश मार्ग बाध मार्ग जलाभिषेक के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी बाध मार्ग, त्रिवेणी मार्ग से होगी।
