{"_id":"698d8fc536e621cf010f7941","slug":"possibility-of-opening-of-high-court-pani-tanki-rob-and-parallel-bridge-of-shastri-bridge-and-ram-setu-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी आरओबी और शास्त्री ब्रिज के समानांतर पुल व राम सेतु के शुरू होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी आरओबी और शास्त्री ब्रिज के समानांतर पुल व राम सेतु के शुरू होने की संभावना
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के बजट से जिले में कई पुल, फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के शुरू होने की संभावना है। इनमें तीन नए यमुना-गंगा पुल, तीन रेलवे ओवरब्रिज/फ्लाईओवर के निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
हाईकोर्ट पानी टंकी का पुल।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के बजट से जिले में कई पुल, फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के शुरू होने की संभावना है। इनमें तीन नए यमुना-गंगा पुल, तीन रेलवे ओवरब्रिज/फ्लाईओवर के निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos
प्रमुख योजना में 500 करोड़ की लागत से करेलाबाग-मकोड़ा पुल, शास्त्री ब्रिज (गंगा पुल) के समानांतर लगभग 2.3 किमी लंबा एक नया फोर लेन पुल बनेगा। यह दारागंज/सलोरी से झूंसी को जोड़ेगा। इस परियोजना की लागत 850 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है और इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, यमुना नदी पर सलोरी से हेतापट्टी तक पुल बनना है। इसके बजट की पहली किस्त जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, पुराने शहर से नए शहर को जोड़ने वाला हाईकोर्ट रेलवे पुल का भी निर्माण होना है। इसके लिए जर्जर हो चुके पुराने रेलवे पुल को ध्वस्त कर इसी जगह पर करीब 80 करोड़ की लागत से 573 मीटर लंबा आरओबी तैयार किया जाएगा। हाईकोर्ट आरओबी सहित कई सड़कों, फ्लाईओवर, सेतु के निर्माण की कार्य योजना लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तैयार कर चुका है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
उधर, यमुना नदी पर लगभग 258-400 करोड़ की लागत से 1200 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा एक आधुनिक राम सेतु पैदल पुल बनाने की योजना है। यह पुल मिंटो पार्क से अरैल के शिवालय पार्क तक जुड़ेगा। पुल चार साल में बनेगा। ऐसे में अगर बजट मिलता है, तो इन सभी का निर्माण इसी वर्ष शुरू होने की उम्मीद है।
