सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: तहसीलदार पांच साल की बच्ची सहित दो कोरोना पॉजिटिव, कौशाम्बी में एक और फतेहपुर में चार नए संक्रमित मिले

news desk amar ujala, prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 May 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Tehsildar's wife and son also found corona positive, one in Kaushambi and four new infected in Fatehpur
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए सोरांव के तहसीलदार की बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चार दिन पहले संक्रमित मिले एक युवक की पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद उनके संपर्क में आने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। 


रविवार को आई रिपोर्ट में सोरांव के तहसीदार की बेटी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही सरायममरेज इलाके के चकिया निवासी एक युवक जो चार दिन पहले पॉजिटिव मिला था, उसकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रयागराज में कुल मरीजों की संख्या 65 पहुंच गई है। इसके अलावा कौशाम्बी में एक और फतेहपुर में चार मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

 

Trending Videos
Prayagraj Corona Update: Tehsildar's wife and son also found corona positive, one in Kaushambi and four new infected in Fatehpur
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को पॉजिटिव आए सोरावं तहसील के तहसीलदार की पांच साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके अलावा शहर के चकिया सराय ममरेज की एक महिला भी पॉजिटिव आई है।

महिला के पति की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ है। उसे एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद महिला को भी पति के साथ ही एल-1 हॉस्पिटल में रखा गया है। जबकि बच्ची को तहसीलदार के पास एसआरएन चिकित्सालय में ही एडमिट कराया गया है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Tehsildar's wife and son also found corona positive, one in Kaushambi and four new infected in Fatehpur
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तहसीलदार की जांच शुक्त्रस्वार को कराई गई थी। शनिवार को उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें एल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया था। उन्होंने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की तो उन्हें एसआरएन चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। इसके बाद उनकी पत्नी और बच्चों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कराया गया था। बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप है।

तहसीलदार कई प्रशासनिक अफसरों के संपर्क में आए थे। वे घर आया-जाया करते थे। इससे उनकी बच्ची भी पॉजिटिव आ गई। उधर, चकिया सराय ममरेज की रहने वाली महिला मुंबई रिटर्न है। वह अपने पति के साथ ही लौटी थी। पति की रिपोर्ट तीन दिन पहले ही पॉजिटिव आ गई थी। दो नए मामले सामने आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई ने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 32 है जबकि 30 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इसमें एल-1 हॉस्पिटल में जिले के 21 और एल-3 एसआरएन चिकित्सालय में 11 हैं। इसके अलावा एसआरएन में फतेहपुर के दो, प्रतापगढ़ के नौ मरीज भर्ती हैं। 

 

Prayagraj Corona Update: Tehsildar's wife and son also found corona positive, one in Kaushambi and four new infected in Fatehpur
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन में भर्ती प्रतापगढ़ का युवक पॉजिटिव

प्रतापगढ़ में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। एसआरएन में भर्ती युवक में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। प्रतापगढ़ के युवक ओपीडी में शनिवार को आया था। उसकी टूर हिस्ट्र्ी और उसमें कोरोना के लक्षण देख भर्ती कर लिया गया। रविवार को जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आया है। इसके पहले उसे संदिग्ध वार्ड नंबर नौ में रखा गया था।

 

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Tehsildar's wife and son also found corona positive, one in Kaushambi and four new infected in Fatehpur
corona sample

प्रवासियों और तहसीलदार के संपर्क वालों के 147 स्वाब सैंपल लिए

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुंबई, दिल्ली सहित देश के दूसरे प्रदेशों से आए लोगों की कोरोना की जांच के लिए रविवार को भी स्वाब सैंपल लिया गया है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 ऋषि सहाय ने बताया कि शहरी इलाके से 40 और ग्रामीण इलाके से 90 प्रवासियों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा तहसीलदार के संपर्क में आने वाले सात और अन्य 10 लोगों का स्वाब सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
 

पूरी खबर यहां पढें-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed