सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Female constable saves passenger who fell from moving train

Prayagraj Junction : महिला सिपाही ने चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान, साहस की हो रही प्रशंसा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Mar 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। रेल सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की महिला कांस्टेबल गीता की मुस्तैदी ने एक यात्री को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया।

Prayagraj Junction: Female constable saves passenger who fell from moving train
प्रयागराज जंक्शन पर लिच्छवी एक्सप्रेस से फिसले यात्री की महिला सिपाही ने बचाई जान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। रेल सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की महिला कांस्टेबल गीता की मुस्तैदी ने एक यात्री को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। महिला कांस्टेबल के इस साहस की हर ओर प्रशंसा हो रही है। शाम करीब छह बजे गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से कानपुर के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान कानपुर निवासी यात्री अशोक कुमार चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय अचानक असंतुलित हो गए।

Trending Videos


वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच आने ही वाले थे कि ड्यूटी पर तैनात 16वीं बटालियन की महिला कांस्टेबल गीता ने बिना एक पल गंवाए दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। गीता की इस त्वरित कार्रवाई से अशोक की जान बच गई। रेलवे ने इसे ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत उत्कृष्ट कार्य बताया है। आरपीएफ अधिकारियों ने कांस्टेबल गीता की कर्तव्यनिष्ठा और वीरता की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed