{"_id":"68e644fd77242906ea09fc8e","slug":"prayagraj-magh-mela-work-on-laying-pontoon-bridge-and-checkered-plates-will-begin-from-november-1-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Magh Mela: एक नवंबर से पांटून पुल व चकर्ड प्लेट डालने का शुरू होगा काम, 15 दिसंबर तक है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Magh Mela: एक नवंबर से पांटून पुल व चकर्ड प्लेट डालने का शुरू होगा काम, 15 दिसंबर तक है लक्ष्य
Wed, 08 Oct 2025 04:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:34 PM IST
सार
माघ मेला 2025-26 को लेकर लोक निर्माण विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते एक नवंबर से मेला क्षेत्र में पांटून पुल, चकर्ड प्लेट डालने और गाटा मार्ग तैयार करने की योजना बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से निविदा डालने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
ओल्ड जीटी पर निर्माणाधीन पांटून ब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेला 2025-26 को लेकर लोक निर्माण विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते एक नवंबर से मेला क्षेत्र में पांटून पुल, चकर्ड प्लेट डालने और गाटा मार्ग तैयार करने की योजना बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से निविदा डालने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, 10 अक्तूबर को टेंडर खुलने के बाद जिम्मेदारी तय हो जाएगी।
विज्ञापन
वैसे अगर देखा जाए तो इस बार माघ मेला में पांटून पुल, चकर्ड प्लेट और गाटा मार्ग तैयार करने के लिए कुल 10.42 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। वहीं, 45 दिनों के भीतर यह सभी काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा प्रत्येक माघ मेला की तरह इस बार भी नागवासुकी, महावीर, त्रिवेणी, काली मार्ग, गंगोली शिवाला, ओल्ड जीटी मार्ग पर पांटून पुल तैयार किए जाएंगे। साथ ही 23 चकर्ड प्लेट मार्ग और पांच गाटा मार्ग मेला क्षेत्र में तैयार होंगे। हालांकि इस बार पांच बार बाढ़ की वजह से जल स्तर घटने में देरी हो रही है। ऐसे में दलदल होने की ज्यादा संभावना है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी 25 अक्तूबर से मेला क्षेत्र की स्थिति का जाएजा लेना शुरू करेगा।
विज्ञापन
माघ मेला में पांटून पुल, चकर्ड प्लेट व गाटा मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। एक नवंबर से 15 दिसंबर के भीतर सभी काम पूरे करने का लक्ष्य है। मेला शुरू होने से पहले अगर छुटपुट काम बचते भी हैं, तो उन्हें दिसंबर के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी खंड चार।
विज्ञापन