फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi tells the youth—the system must be changed through love and affection, not hatred.

Prayagraj : राहुल गांधी युवाओं से बोले- नफरत से नहीं, प्यार और मोहब्बत से बदलना है सिस्टम

Sat, 08 Aug 2026 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 09:36 PM IST
सार

Rahul Gandhi News : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान किया कि नफरत से नहीं, प्यार और मोहब्बत से सिस्टम को बदलना है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi tells the youth—the system must be changed through love and affection, not hatred.
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान किया कि नफरत से नहीं, प्यार और मोहब्बत से सिस्टम को बदलना है। एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्यमी गौतम अडानी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए केपी कॉलेज इंटर कॉलेज मैदान पर मौजूद हजारों छात्रों से उन्होंने कहा कि पूरा सिस्टम इन्हीं के हाथ में है और इस सिस्टम ने रोजगार खत्म कर दिया है। अडानी की आय 10 साल में 30 गुना बढ़ी, भाजपा का बैंक बैलेंस 150 करोड़ से बढ़कर 10 हजार करोड़ हो गया है और आरएसएस आपकी सोच को कंट्रोल कर रहा है।

विज्ञापन

आरएसएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी आरएसएस का वाइस चांसलर बैठा दिया गया है। छात्रों से कहा कि आपने सिस्टम समझ लिया है और इसका उदाहरण जंतर-मंतर में देखने को मिला। अब इसी सिस्टम को बदलना है और यह नफरत से नहीं बल्कि प्यार और मोहब्बत से होगा।

विज्ञापन

नोट बंदी ने ‘मेड इन इंडिया’ को पहुंचाई चोट

राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया में ‘मेड इन चाइना’, ‘मेड इन वियतनाम’ दिख जाएगा लेकिन ‘मेड इन इंडिया’ नहीं दिखता। दरअसल, नोटबंदी और जीएसटी के कारण मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम खत्म हो गया है। बैंक अबानी-अडानी को करोड़ों रुपये देंगे लेकिन आपको एक रुपया तक नहीं देते। 150 में सक एक युवा को स्थायी नौकरी मिलती है। पब्लिक सेक्टर के निजीकरण से भी नौकरियां खत्म हो रहीं है। आईटी व सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में भी नौकरियों के दरवाजे बंद हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम के चक्रव्यूह में फंसे युवा

राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम ने युवाओं को अपनी चक्रव्यू में फंसा रखा है। छात्रों के परिवार वालों से शिक्षा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये वसूले जाते हैं और बदले में एक सर्टिफिकेट दे दिया जाता है लेकिन यह सर्टिफिकेट युवाओं को नौकरी नहीं दिलवा पा रहे हैं।

युवाओं को लगवा दी डाटा की लत

राहुल गांधी बोले कि पूरे विश्व में हिंदुस्तान में सर्वाधिक 40 करोड़ युवा हैं और प्रत्येक व्यक्ति प्रति दिन एक किलो बाइट डाटा का उपयोग करता हैं और इस डाटा का इस्तेमाल निजी कंपनियों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में करती हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि बिना डाटा के एआई नहीं बन सकता। आपको रील्स देखने की लत लगवाकर कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। अपको अपनी क्षमता व ताकत समझनी होगी, क्योंकि यही नए हिंदुस्तान का निर्माण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed