फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Real sisters jumped off the new Yamuna Bridge; divers saved their lives. The incident followed an argument ove

Prayagraj : नए यमुना पुल से सगी बहनों ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान, खाना बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा

Sun, 26 Jul 2026 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

खाना बनाने को लेकर झगड़ा होने के बाद दो सगी नाबालिग बहनों ने नए यमुना में छलांग लगा लगा दी। उफनाई यमुना में कूदते ही नीचे तैनात गोताखोर और पीएसी के जवानों ने उन्होंने सकुशल बचा लिया।

विज्ञापन
Real sisters jumped off the new Yamuna Bridge; divers saved their lives. The incident followed an argument ove
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

नए यमुना पुल से रविवार को दो सगी बहनों ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, दोनों बहनें बाल-बाल बच गईं। एक बहन को नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि दूसरी को पीएसी के जवानों ने बचाया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार कीडगंज के धयकार बस्ती निवासी दोनों बहनों का घर में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों रविवार सुबह करीब सात बजे नए यमुना पुल पर पहुंच गईं। वहां पहले छोटी बहन ने पुल से छलांग लगाई। इसके बाद करीब 100 मीटर आगे जाकर बड़ी बहन ने भी नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने के बाद छोटी बहन को नाविकों ने बचा लिया। नाव पर बैठाए जाने के बाद वह बार-बार यही पूछती रही कि उसकी दीदी कहां है।

विज्ञापन


जिस पर नाविकों ने जवाब दिया गया कि दीदी को भी बचा लिया गया है। इसी दौरान सूचना पर पहुंचे पीएसी के जवानों ने बड़ी बहन की तलाश शुरू की। उसे नदी से बाहर निकाला गया तो वह बेहोशी की हालत में थी। दोनों बहनों को सुरक्षित बचाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि दोनों बहनों को सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed