Prayagraj : प्रयागराज में 86 गेस्ट हाउस, होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त, संचालन पर रोक
जिले में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 86 गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल, होटल और लॉज का रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए जिला प्रशासन ने इनके संचालन पर रोक लगा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 86 गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल, होटल और लॉज का रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए जिला प्रशासन ने इनके संचालन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई जनहित में अग्नि सुरक्षा और जीवन रक्षा के मद्देनजर की गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र ने इन प्रतिष्ठानों के सराय एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन निरस्त कर संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आख्या में बताया था कि इन प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर या प्रबंधकों ने संचालन के लिए आवश्यक अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं किए हैं। ऐसे में इनका संचालन अग्नि सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। इससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी कार्रवाई
प्रशासन ने जिन संस्थानों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए उनके संचालन पर रोक लगाई है उनमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी कई होटल, विवाह घर शामिल हैं। शहर में चाहचंद थाना कोतवाली स्थित दिगंबर जैन पंचायती सभा जैन धर्मशाला, बलरामपुर हाउस में टेंपटेशन, जॉर्जटाउन में पंखुड़ी गार्डन, महात्मा गांधी मार्ग पर हाईकोर्ट के सामने प्लेटिनम इन गेस्ट हाउस समेत कई होटल व गेस्ट हाउस शामिल हैं।
इनके रजिस्ट्रेशन निरस्त, लगी रोक
- खुशी बैंक्वेट लॉज - लूकरगंज
- लॉज रिएश - हीवेट रोड
- प्लेटिनम इन गेस्ट हाउस - महात्मा गांधी मार्ग, हाईकोर्ट के सामने
- प्लेटिनम इन गेस्ट हाउस - महात्मा गांधी मार्ग
- मंगलम वाटिका (बारात घर) - कनिहार रोड झूंसी
- अंबर विला गेस्ट हाउस - मिन्हाजपुर
- शिव वाटिका केसरवानी मैरिज हाल - रामनगर, मेजा
- पंखुड़ी गार्डन गेस्ट हाउस/मैरिज हॉल - जार्जटाउन
- जौहरी गेस्ट हाउस/टैम्पटेशन - बलरामपुर हाउस
- प्रयाग पैलेस - मिन्हाजपुर
- राधे-राधे लॉज - मिन्हाजपुर
- शिव लोक मैरिज हॉल - रामनगर मेजा
- श्री साई लॉज - काटजू रोड
- क्षत्रिय सोनार युवक समिति (स्वर्णकार धर्मशाला) - दरियाबाद, कल्याण देवी
- दिगंबर जैन पंचायती सभा, जैन धर्मशाला - चाहचंद थाना कोतवाली
- प्रीमियम लाज - अतरसुइया
- हैदर लॉज - खुल्दाबाद
- अक्षर लाज - मिन्हाजपुर
- श्री सीता राम लॉज - काटजू रोड मिन्हाजपुर
- रमेश पैलेस - मुट्ठीगंज
- न्यू ग्रीन गार्डन/न्यू ग्रीन होटल - स्टैनली रोड, सिविल लाइंस
- महक गेस्ट हाउस - बड़गांव मिर्जापुर चौहारी, सोरांव
- अमन पैलेस गेस्ट हाउस/बैंक्वेट हाल - शिवगढ़ चौराहा, सोरांव
- नारायण वाटिका गेस्ट हाउस - कौड़िहार
- सुमित्रा गेस्ट हाउस - ग्राम देवघाट पीपलगांव, धूमनगंज
- आर्यन पैलेस - कालिंदीपुरम
- जेके महल गेस्ट हाउस - करेली
- हर्षित गार्डन हाउस - उसरही सोरांव
- राका इन गेस्ट हाउस - नेवादा अशोक नगर
- आनंद अतिथि गृह वाटिका - भदरी मलाक हरहर उपरहार
- शीमा पैलेस - मनसैता थरवई
- व्याघ्र वंशज रायल पैलेस - राजा की कोठी नगर पंचायत, शंकरगढ़
- विश्वनाथ पैलेस - फूलपुर
- मुक्तान्दनम - लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सिविल लाइंस
- महादेव गार्डन - पड़िला, फाफामऊ
- संजीव गार्डन - लूकरगंज जीटी रोड
- वृंदावन गेस्ट हाउस - बादशाही मंडी
- संगम कैसल - अतरसुइया
- शकुंतला गेस्ट हाउस - सिकंदरा रोड, सहसों
- सैनिक गार्डन - कंजिया कौड़िहार, सोरांव
- जलसा वैवाहिक स्थल एवं पार्टी लॉन - गद्दोपुर
- शंकर विला गेस्ट हाउस- लूकरगंज
- शगुन पैलेस - उग्रसेनपुर, हंडिया
- सीपीएस कैसल - नवाब युसूफ रोड, सिविल लाइंस
- प्रयाग गार्डन - बेली रोड, नया कटरा
- मां मुरावली देवी गेस्ट हाउस - चौखंडी कीडगंज
- गंगा गेस्ट हाउस - दाउद नगर, नैनी
- जुबा पैलेस - मऊआइमा
- मेहंदी गार्डन - एल्गिन रोड, सिविल लाइंस
- शुभ वाटिका - मलाका बलउ, नवाबगंज
- श्री उर्मिला होटल - लाउडर रोड
- होटल न्यू श्रीराम - लीडर रोड
- प्रांजुल इन (लीडर्स एसोसिएट्स) - रुद्राक्षपुरम, स्टैनली रोड
- होटल स्टार सिटी - लीडर रोड
- वीके इन - शाहगंज
- रॉयल होटल - नवाब यूसुफ रोड, सिविल लाइंस
- सोनिका गोल्ड - लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सिविल लाइंस
- उषा कॉन्टिनेंटल - मुट्ठीगंज
- शिवा गार्डन - सीओडी गेट धनुआ, रीवा रोड
- दुल्हन गार्डन - मंसूराबाद
- अग्रसेन वाटिका - कर्मा रोड, गौहनिया
- क्राउन गार्डन - टीआईसी चौराहा, मड़ौका रोड
- यादव भवन - मीरा पट्टी, धूमनगंज
- संजर पैलेस - नूरुल्ला रोड
- न्यू लक्ष्मण वाटिका विवाह गृह - चक मुंडेरा
- कुंभ प्रयाग गेस्ट हाउस - क्रॉस्थवेट रोड
- पथिक गेस्ट हाउस - एमआईजी योजना, झूंसी
- संयोग मैरिज हाल - कनिहार बंधवा ताहिरपुर मार्ग, फूलपुर
- द फर्माहाउस व्यास लॉन्स/बैक्वेेट हाल - थार्नहिल रोड, सिविल लाइंस
- होटल बाबा विश्वनाथ पैलेस - मिन्हाजपुर
- रोज वुड - ताशकंद मार्ग, सिविल लाइंस
- द रूद्रानी - लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सिविल लाइंस
- श्रद्धा होटल - महुआरी, नैनी
- श्री साईं वाटिका - महुआरी, टीएसएल, नैनी
- डायनेमिक हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस - दयानंद मार्ग, सिविल लाइंस
- टीएनएन वाई-25 इन - एडमॉन्सटन रोड, सिविल लाइंस
- कासा दी ग्रांड - चिंतामणि रोड, कर्नलगंज
- गोल्डन मैजेस्टिक - हाशिमपुर रोड
- डिवाइन स्टे -लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सिविल लाइंस
- अरबन इन - महात्मा गांधी मार्ग
- डिवाइन बोसिंग - नैनी
- राजधानी गार्डन - सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार मिर्जापुर चौहारी, सोरांव
- विश्वनाथ रिसाॅर्ट्स - चक दाउद नगर, नैनी
- सोनू भवन - मधवापुर
- द गोल्डन - पत्रिका मार्ग, सिविल लाइंस
- आनंद फार्म एंड रिसोर्ट - सेमरा कल्वना, बारा, घूरपुर
- अजरा पैलेस मैरिज हाल - इब्राहिमपुर लालगोपालगंज, सोरांव