सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Religious leader accused of defrauding crores of rupees, several high-profile people of the city trapped in

Prayagraj : धर्मगुरु पर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप, जाल में फंसे शहर के कई हाई प्रोफाइल लोग

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

जीवन में आए उतार से उबरने के लिए शहर के कुछ मानिंद लोग एक तथाकथित धर्मगुरु के चक्रव्यूह में फंस गए। एक पूर्व डिप्टी मेयर के घर में जून 2023 में अमृत चखो नाम से सत्संग हुआ।

Religious leader accused of defrauding crores of rupees, several high-profile people of the city trapped in
साइबर फ्रॉड। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

जीवन में आए उतार से उबरने के लिए शहर के कुछ मानिंद लोग एक तथाकथित धर्मगुरु के चक्रव्यूह में फंस गए। एक पूर्व डिप्टी मेयर के घर में जून 2023 में अमृत चखो नाम से सत्संग हुआ, जिसमें आए श्रद्धालुओं को धर्मगुरु ने ग्रह दोष बताया। फिर सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने का वादा कर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। अब मामले की जांच हो रही है।

Trending Videos


सिविल लाइंस निवासी पूर्व डिप्टी के बेटे ने सीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि अपने आप को धर्मगुरु बताने वाले तांत्रिक ने उनके घर पर सत्संग, भजन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को ग्रह-नक्षत्र का दोष बता कर झांसे में ले लिया। व्यापार में आई मंदी दूर करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का वादा किया। इसके बाद लोगों को मुंबई बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पहुंचे लोगों को तीन प्रतिशत ब्याज की दर से करीब 50 करोड़ रुपये दिलाने का वादा करते हुए डयूटी टैक्स के रूप में एडवांस पैसा जमा करने को कहा गया। कुछ लोगों ने मुंबई में ही धर्मगुरु के बताए खाते पर पैसा जमा कर दिए और कुछ ने प्रयागराज आकर रकम ट्रांसफर की। तय समय के बाद जब लोन का पैसा खाते में नहीं आया तो लोगों के कान खड़े होने लगे।

पूछने पर आरोपी ने बताया वह लोन के रकम की डीडी बना कर प्रयागराज आ रहा है। दो वर्षों तक यह खेल चलता रहा। इस साल 22 जनवरी को वह प्रयागराज आकर एक होटल में रुका। लोगों को व्हाट्सएप पर डीडी की फोटो भेज कर 18 लाख रुपये डीडी चार्ज और दो लाख सिक्योरिटी चार्ज के रूप में मांगे। मरता क्या न करता। सभी ने यह रकम भी उसे ऑनलाइन दे दी पर लोन का कुछ पता नहीं।

मामले की सामूहिक शिकायत सीएम-पीएम कार्यालय में की गई। शिकायतकर्ताओं दो बड़े इंस्टीट्यूट के निदेशक, उद्यमी और एक विधायक शामिल हैं। चौकी प्रभारी नगर निगम विनय यादव ने बताया कि पीड़ितों को बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे अपने-अपने साक्ष्य लेकर थाने पर बुलाया गया है।

खुद को बताता था विश्व बैंक का पूर्व अधिकारी

शिकायतकर्ताओं के अनुसार तथाकथित धर्मगुरु खुद को विश्व बैंक का पूर्व निदेशक बताता था। कहता था कि पीएमओ में तैनात एक आईएएस उसका अनन्य भक्त है। मुंबई जाने पर उसने कई लोगों से मुलाकात कराई। अब पैसा मांगने पर जान माल की धमकी दी जा रही है।

यदि मुख्यमंत्री से शिकायत हुई है तो संबंधित थाने की पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed