{"_id":"69db78336df1433ed10ce168","slug":"sir-prayagraj-women-were-ahead-in-becoming-voters-in-ten-assembly-constituencies-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR Prayagraj : दस विधानसभा क्षेत्रों में वोटर बनने में आगे रहीं महिलाएं, फार्म-6 भरने में दिखाई विशेष रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR Prayagraj : दस विधानसभा क्षेत्रों में वोटर बनने में आगे रहीं महिलाएं, फार्म-6 भरने में दिखाई विशेष रुचि
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नए वोटर बनने के मामले में इस बार महिलाएं आगे निकल गईं हैं। उन्होंने फॉर्म-6 भरने में खासी रुचि दिखाई है। नतीजन अंतिम वोटर लिस्ट में जोड़े गए नए मतदाताओं में प्रयागराज के 12 में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं अधिक संख्या में वोटर बनीं।
प्रयागराज की विधानसभावार फाइनल मतदाताओं की संख्या।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नए वोटर बनने के मामले में इस बार महिलाएं आगे निकल गईं हैं। उन्होंने फॉर्म-6 भरने में खासी रुचि दिखाई है। नतीजन अंतिम वोटर लिस्ट में जोड़े गए नए मतदाताओं में प्रयागराज के 12 में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं अधिक संख्या में वोटर बनीं।
Trending Videos
फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर और इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जो नए वोटर बनाए गए, उनमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हैं। वहीं, बारा व कोरांव विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए नए वोटरों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर के तहत छह जनवरी को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, मृतक (एएसडी) श्रेणी में चिह्नित 11 लाख 56 हजार 305 मतदाताओं काटे जाने के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कुल 35 लाख 36 हजार 555 मतदाताओं के नाम ही शेष रह गए थे। इसके बाद अभियान चलाकर 329420 नए मतदाताओं को अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया।
इन नए मतदाताओं में 158665 पुरुष, 170754 महिला व एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। इनमें सर्वाधिक 22788 महिला मतदाता इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी हैं जबकि इस विधानसभा क्षेत्र में 18736 नए पुरुष मतदाताओं को जोड़ा गया है। वहीं, इलाहाबाद पश्चिम में 21445 नई महिला मतदाता व 18804 नए पुरुष वोटर और इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 19146 नई महिला मतदाता व 15008 नए पुरुष वोटर जोड़े गए हैं।
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में भी महिलाएं वोटर बनने में आगे रहीं। फाफामऊ में 17749, सोरांव में 15456 और कोरांव में 14322 नई महिला मतदाताओं के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए जबकि इन विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: 17370, 15413 व 13585 पुरुष वोटर के नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।
इसके अलावा प्रतापपुर, हंडिया, करछना व मेजा में भी महिलाएं वोटर बनने के मामले में आगे रहीं। इन विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: 13171, 11769, 10221 व 9786 नई महिला मतदाताओं और 12602, 11526, 10092 व 9326 नए पुरुष मतदाताओं के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में जोड़े गए। इसके विपरीत बारा व कोरांव में पुरुष मतदाताओं की संख्या क्रमश: 8022 व 8311 और महिला मतदाताओं की संख्या क्रमश: 7677 व 7224 बढ़ी है।