सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF arrested Vikas of Azamgarh, carrying a reward of 50 thousand rupees

Prayagraj News: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी आजमगढ़ के विकास को हरियाणा से पकड़ा, गैंगस्टर का केस है दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

एसटीएफ प्रयागराज ने आजमगढ़ के वांछित अपराधी को हरियाणा के जींद से गिरफ्तर कर लिया है। शातिर अपराधी विकास सोरण के ऊपर आजमगढ़ पुलिस ने 50  हजार का इनाम घोषित किया है।

STF arrested Vikas of Azamgarh, carrying a reward of 50 thousand rupees
विकास सोरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) प्रयागराज ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे अपराधी विकास सोरण को हरियाणा के जींद से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आजमगढ़ पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।

Trending Videos


वर्ष 2023 में आजमगढ़ पुलिस ने शराब तस्करी के एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। मामले में हरियाणा हिसार के थाना नारनोद के कोथकला निवासी विकास सोरण के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज कर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इस बीच एसटीएफ प्रयागराज को सूचना मिली कि विकास हरियाणा में छिपा है। सूचना पर एसटीएफ प्रयागराज प्रभारी जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को शनिवार शाम करीब 6:45 बजे जींद के सिविल लाइन क्षेत्र में हुड्डा ग्राउंड के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिरोह के सरगना सुनील कुमार के साथ मिलकर हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध शराब लाता था। पुलिस से बचने के लिए शराब को पिकअप वाहन में छिपाकर ऊपर से घरेलू सामान लाद दिया जाता था और फर्जी बिल्टी के जरिये बिहार व झारखंड में तस्करी की जाती थी।

ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा आजमगढ़

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी से जुड़े कई एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जींद की अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे आजमगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed