सब्सक्राइब करें

T-20 World Cup : भारत की जीत पर संगमनगरी में दिवाली, आतिशी नजारों से सतरंगी हुआ आसमान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 01:54 PM IST
सार

टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में सुबह से ही काफी उत्साह रहा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के दाैरान क्रिकेट प्रेमी टीवी से चिपके रहे। कई जगह टीवी के साथ ही बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।

विज्ञापन
T-20 World Cup: Diwali in Sangamnagar after India's victory, sky becomes colorful with fireworks
टी-20 विश्वकप में भारत की जीत के बाद लोकनाथ में जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार की रात भारत ने जैसे ही दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया, लोग जश्न मनाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। भारत की जीत होते ही लोग सड़कों पर आ गए। छतों से लेकर तिराहों, चौराहों तक आतिशबाजी शुरू हो गई। इस दौरान संगमनगरी का आसमान सतरंगी आतिशी नजारों से खुशनुमा हो गया। इस दौरान भारत माता की जय... गली-गली का नारा है, विश्व कप हमारा है... जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे।

टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में सुबह से ही काफी उत्साह रहा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के दाैरान क्रिकेट प्रेमी टीवी से चिपके रहे। कई जगह टीवी के साथ ही बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। भारतीय टीम ने शानदार प्रर्दशन के साथ विश्व कप पर कब्जा जमा लिया। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर ही सारा दारोमदार रहा। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने अपना दम दिखाया।

Trending Videos
T-20 World Cup: Diwali in Sangamnagar after India's victory, sky becomes colorful with fireworks
टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर खुशी मनाते प्रशंसक। - फोटो : अमर उजाला।

विराट कोहली का प्रदर्शन अद्भुत रहा। शमी भी पीछे नहीं रहे। टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसकी बदौलत जीत मिली। भारतीय टीम के जीतने पर दोस्तों के साथ मुंह मीठा कराया। - आरपी भटनागर, निदेशक, इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन

मैंने पूरा मैच देखा। विराट कोहली और बुमराह का प्रदर्शन बेजोड़ रहा। बुमराह की धारदार गेंदबाजी को लेकर दक्षिण अफ्रीका की टीम मानसिक दबाव में रही। कोहली के फार्म को फार्म में आने में समय नहीं लगा। - परवेज आलम, एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक

विराट कोहली और शिवम दुबे का प्रदर्शन जोरदार रहा। टी-20 प्रारूप में एक ओवर में खेल बनता और बिगड़ता है। ऐसे में शुरू से ही चिंता लगी रही। भारतीय टीम के जीतने पर बहुत खुशी हुई। - देवेश मिश्रा, एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। अंतिम ओवर में सर्यू कुमार का कैच दर्शनीय रहा। इसे मैच का टर्निंग प्वॉइंट कहा जा सकता है। विराट कोहली की बल्लेबाजी भी देखने लायक थी। - रमेश पाल, एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
T-20 World Cup: Diwali in Sangamnagar after India's victory, sky becomes colorful with fireworks
टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर खुशी मनाते प्रशंसक। - फोटो : अमर उजाला।
टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर खुशी मनाते प्रशंसक। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed