सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The BDO room was locked till 10:25 am, and the BRC staff was also absent

सुबह 10:25 बजे तक बीडीओ कक्ष पर लगा ताला, बीआरसी कर्मचारी भी नदारद

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 17 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The BDO room was locked till 10:25 am, and the BRC staff was also absent
फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला। - फोटो : 1
विज्ञापन
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए घोषित आकांक्षी ब्लॉक मांडा के विकास खंड कार्यालय में सोमवार सुबह लापरवाही की तस्वीर सामने आई। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जब सुबह करीब 10:25 बजे कार्यालय पहुंची तो बीडीओ कक्ष के बाहर ताला लटका मिला, जबकि कई महत्वपूर्ण पटल भी खाली पाए गए।
Trending Videos

कार्यालय परिसर में एडीओ पंचायत कार्यालय का मुख्य द्वार खुला था, लेकिन अंदर पहुंचने पर सन्नाटा पसरा मिला। एडीओ पंचायत की कुर्सी खाली रही। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक आवास पटल, तकनीकी सहायक पटल और वरिष्ठ सहायक पटल पर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। मौके पर केवल एडीओ समाज कल्याण मनोज उपाध्याय और स्वच्छ भारत मिशन के कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी दुबे ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय का हाल भी इससे अलग नहीं रहा। यहां एनआरएलएम के बीएमएम विवेक तिवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार ही कार्यालय में दिखे, जबकि अन्य कर्मचारी व अधिकारी नदारद रहे। कर्मचारियों से अनुपस्थित अफसरों के बारे में पूछने पर वे स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि कई अधिकारी दूरदराज से आने के कारण अक्सर देर से कार्यालय पहुंचते हैं और जिलास्तर से औचक निरीक्षण भी नहीं होता।
उधर, ब्लॉक परिसर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बीआरसी कार्यालय का भी यही हाल देखने को मिला। सुबह 10:35 बजे बीईओ कक्ष में ताला बंद मिला, जबकि लेखा कक्ष और कंप्यूटर कक्ष भी खाली रहे। परिसर में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकिशोर मौजूद मिले, जो स्कूलों में वितरण के लिए बीआरसी में रखी किताबों को मैजिक वाहन पर लदवाते दिखे। अन्य कर्मचारियों के बारे में पूछने पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
मामले में बीडीओ अनीस अहमद ने बताया कि वह मांडारोड पहुंच रहे हैं और कार्यालय पहुंचकर अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वहीं डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने कहा कि जांच कराई जाएगी और बिना सूचना देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वह क्षेत्र में स्कूलों के निरीक्षण पर हैं। कार्यालय में दो कर्मचारियों की तैनाती है। संभव है कि उन्होंने ऑनलाइन अवकाश लिया हो।-नीलम शाक्यवार,बीईओ

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।- फोटो : 1

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।- फोटो : 1

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।- फोटो : 1

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।- फोटो : 1

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।

फोटो कैप्शन: मांडा बीडीओ कक्ष के दरवाजे पर बंद ताला।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed