{"_id":"6a7cddc009593ab58e0af5c1","slug":"tiranga-yatra-taken-out-in-bhadevara-allahabad-news-c-407-1-nan1015-18622-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भड़ेवरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भड़ेवरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
Thu, 13 Aug 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
करछना के भड़ेवरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा का नजारा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में भड़ेवरा भाजपा मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली। ने किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख करछना प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। मौके पर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, प्रधानाचार्य संतोष शुक्ल और राजेश धनगर आदि रहे। संवाद
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल भड़ेवरा की ओर से बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
यात्रा अमर शहीद गिरीश कुमार शुक्ल स्मारक गुरुकुलम पब्लिक स्कूल हनुमानपुर से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लिए भाजपाई कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष करते हुए करछना-कोहडारघाट राजमार्ग होते हुए भड़ेवरा बाजार से गुजरे और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
भड़ेवरा बाजार में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख करछना प्रतिनिधि व भाजपा नेता कमलेश द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी ने लोगों में तिरंगा वितरित किया। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष शुक्ल ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी राजेश धनगर, पूजा बिंद, एडवोकेट नरेश कुमार सोनकर, कपिल तिवारी, अंकित शर्मा, विजय शंकर तिवारी, लक्ष्मी शंकर पांडेय, प्रमोद तिवारी, वंदना तिवारी, कल्पना तिवारी, रामबाबू पटेल, कृपाशंकर तिवारी, प्रकाश नारायण द्विवेदी, राजेश पांडेय, विकास पांडेय, कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।