Prayagraj News : बारिश के दौरान कच्चे मकान में सो रहे दो बालक की गईं जान, मचा कोहराम
बीती रात को बारिश के दौरान कच्चा मकान की दिवार गिरने से दो बालक की मलबे में दबने से मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद मलबे में दबे बालक को निकालकर अस्पताल ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीती रात को बारिश के दौरान कच्चा मकान की दिवार गिरने से दो बालक की मलबे में दबने से मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद मलबे में दबे बालक को निकालकर अस्पताल ले गए। जहां मृत्यु घोषित कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
होलागढ़ थाना क्षेत्र बर्दनी निवासी झल्लूर का बेटा सौतम (15) एवं मऊआइमा बांका जलालपुर निवासी अर्जुन 10 वर्षीय बेटा राकी जोकि अपने मौसी के यहां आया था। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात्रि को बारिश के दौरान अचानक कच्चा मकान गिरकर जमींदोज हो गया। वहीं मलबे में उक्त बालक दब गया था। जिसके चलते गांव में चीख-पुकार मची तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद मलबे से दोनों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद आनन-फानन उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया