सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: PCS interview question: Haven't you seen 'Andha Kanoon What is the Double Jeopardy law

UPPSC : पीसीएस के इंटरव्यू में पूछा, ‘अंधा कानून’ नहीं देखी है क्या, डबल जेपर्डी कानून क्या है

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पीसीएस परीक्षा-2024 के इंटरव्यू में शनिवार को हर सवाल के जवाब पर एक नया प्रश्न रखकर अभ्यर्थियों की हाजिरजवाबी और उनकी योग्यता परखी गई। एक से पूछा गया कि डबल जेपर्डी कानून क्या है? 

UPPSC: PCS interview question: Haven't you seen 'Andha Kanoon What is the Double Jeopardy law
यूपीपीसीएस का इंटरव्यू। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

पीसीएस परीक्षा-2024 के इंटरव्यू में शनिवार को हर सवाल के जवाब पर एक नया प्रश्न रखकर अभ्यर्थियों की हाजिरजवाबी और उनकी योग्यता परखी गई। एक से पूछा गया कि डबल जेपर्डी कानून क्या है? अभ्यर्थी का जवाब था कि यह एक अपराध के लिए दो बार मुकदमा चलाने या सजा देने से रोकता है। इस जवाब पर अगला सवाल था कि इस कानून पर आधारित मूवी? अभ्यर्थी के पास जवाब नहीं था, सो अगला सवाल आया कि ‘अंधा कानून’ नहीं देखी है क्या? यह सवाल भी पूछा गया कि क्या सब कानून की नजर में बराबर हैं।

Trending Videos


एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि एसडीएम बनेंगे तो क्या अलग करेंगे? सवाल के जवाब से संतुष्ट न होने पर दोबारा पूछा गया कि जो आप बता रहे हैं वह तो सब करते हैं, यह बताइए कि अलग क्या करेंगे? एक अभ्यर्थी से उसके कोड के बारे में ही पूछा लिया गया। सवाल था कि क्यों 101 को ही शुभ माना जाता है, 102 का क्यों नहीं। हालांकि, अभ्यर्थी का कोड इन दोनों से अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कई अन्य अभ्यर्थियों को भी सवालों के जाल में उलझना पड़ा। इसके साथ होली की छुट्टी हो गई है। अब नौ से इंटरव्यू शुरू होंगे, जो 20 मार्च तक चलेंगे। पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती के लिए मार्च के आखिरी सप्ताह में अंतिम चयन परिणाम संभावित है। इनमें प्रमुख रूप से एसडीएम के 37, डिप्टी एससी के 17, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के 196, खंड विकास अधिकारी के 72, वाणिज्य कर अधिकारी के 142 पद शामिल हैं।

ये सवाल भी पूछे गए

-आपका शौक क्रिकेट है, मौका मिलता तो क्या करते, कुछ ऑलराउंडर के नाम बताइए
-नेशनल यूथ गेम्स का उद्देश्य क्या है
-उत्तर प्रदेश में राज्यसभा व लोकसभा की कितनी सीटें हैं
-एक एसडीएम के तौर पर आप अपने गांव में क्या करना चाहेंगे
-एक अफसर के तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग कैसे करेंगे
-दहेज प्रथा गांव में कैसे रोकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed