{"_id":"69cae2342b74c7545a06131b","slug":"wheat-procurement-centers-opened-but-no-procurement-took-place-allahabad-news-c-407-1-sald1005-13058-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गेहूं क्रय केंद्र खुले, लेकिन नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गेहूं क्रय केंद्र खुले, लेकिन नहीं हुई बोहनी
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए 18 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सोमवार से शुरू हुई खरीद के तहत क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं हुई। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल अभी तैयार नहीं हुई है। कटाई चल रही है। करीब दस दिन बाद ही क्रय केंद्रों पर गेहूं की उपज पहुंचेगी।
मेजा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि मेजा तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए कुल 18 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें विपणन शाखा के नौ हैं। इसमें एक केंद्र बजहा में खोला गया है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बताया गया कि एक भी केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। हुल्का के किसान राजा पांडेय ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई में अभी 10 दिन लग जाएंगे।
Trending Videos