{"_id":"69af0ba2c7f5cb89e1028429","slug":"injured-youth-dies-during-treatment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-152073-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
राकेश कुमार (फाइल फोटाे)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुल्तानपुर के दोस्तपुर में पांच दिन पूर्व गोवंश से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल राकेश की रविवार की रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाने के ताजुद्दीनपुर निवासी राकेश कुमार (36) चार मार्च होली के दिन दोस्तपुर होली मिलने गए थे। शाम सात बजे बाइक से वापस लौटते समय वीरसिंहपुर के पास पहुंचे थे। तभी अचानक बाइक के सामने गोवंश आ गया, जिससे टकराकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आठ मार्च की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुन पत्नी रीता देवी बेसुध हो गईं। मां दुर्गा देवी व पिता जियावन का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन संतानों में बड़ा बेटा हिमांशु (18), कुंदन (16) और सबसे छोटी बेटी अर्मता (16) हैं।
-- --
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पल्टी, छह बराती घायल
फोटो-33
अंबेडकरनगर। टांडा के एनटीपीसी से मीरानपुर सदर अली निवासी संजय, अंश पटेल, विशाल, अमित वर्मा, रामपुर कला निवासी रवि, हूंसेपुर निवासी सोनेलाल रविवार सम्मनपुर के बरियावन बाजार में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे राष्ट्रीय राज्यमार्ग लुंबिनी-दुद्धी के रास्ते वापस लौट रहे थे। हाईवे पर रामपुर कला गांव के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उछलकर 100 मीटर दूर मौर्य मैरिज लॉन के पूरब स्थित गेहूं के खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कार में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भिजवाया गया, जहां से अमित वर्मा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अन्य की हालत की ठीक है।
Trending Videos