सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The traffic jam continued throughout the day, leaving passersby perplexed.

Ambedkar Nagar News: दिनभर लगता रहा जाम राहगीर होते रहे हलकान

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The traffic jam continued throughout the day, leaving passersby perplexed.
 अकबरपुर तहसील के निकट सोमवार को लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर दिनभर जाम के झाम से राहगीर परेशान रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी नजर आई। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सुबह नौ बजे से जैसे ही स्कूली बसें सड़क पर पहुंची। जाम लगना शुरू हो गया। एक घंटे बाद 10 बजे जब निजी काम व सरकारी दफ्तर जाने वाले लोगों के वाहन सड़क पर उतरे तो, हालात और बिगड़ गए।
Trending Videos

इस बीच करीब एक घंटे तक अयोध्या मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। इसके बाद दोपहर 12 बजे शहजादपुर में अचानक वाहनों की संख्या में इजाफा होने से जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवा सके। अकबरपुर- बसखारी मार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। दोपहर एक बजे यहां भी जाम लग गया। इस जाम में मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी नजर आई। इस मार्ग पर हर रोज जाम के हालत बने रहते हैं। लोगों का कहना है नाला निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने सड़क किनारे तक निर्माण सामग्री फैला रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क के फुटपाथ को भी खोद दिया गया है। इसी नाते यहां आने वाले लोग जाम में फंस रहे हैं। इस मार्ग पर हर दिन हजारों लोगों को आना जाना रहता है।
दिनेश कुमार, सुरेश तिवारी, विवेक सिंह ने यहां यातायात सिपाहियों की तैनाती की मांग की है। यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि कुछ दूर के लिए जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed