{"_id":"699436f6c7ec1ed4470e9d54","slug":"video-abdakaranagara-ma-sabesaii-ka-haiisakal-ganaeta-parakashha-sapanana-chhatara-ka-mal-jal-paratakaraya-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में सीबीएसई की हाईस्कूल गणित परीक्षा संपन्न, छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में सीबीएसई की हाईस्कूल गणित परीक्षा संपन्न, छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
अंबेडकरनगर में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की गणित की परीक्षा मंगलवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस वर्ष कुल 8,428 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से पहले दिन 4,452 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। गणित का पेपर छात्रों के लिए हमेशा एक चुनौती भरा विषय रहा है। इस वर्ष की परीक्षा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां कुछ छात्र आत्मविश्वास से भरे दिखे, वहीं कई छात्र सवालों की जटिलता और लंबाई को लेकर चिंतित नजर आए। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। छात्र आर्यन सिंह ने गणित के पेपर को काफी आसान बताया और कहा कि परीक्षा से पहले जो डर था, वह पेपर देने के बाद दूर हो गया। वहीं, छात्र राज अग्रहरि और उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि गणित के अधिकांश सवाल लंबे थे, जिससे उन्हें हल करने में अधिक समय लगा और अंत में दो प्रश्न छूट गए। इसी तरह, दिव्यांशु चतुर्वेदी ने भी सवालों की लंबाई के कारण आठ प्रश्न हल नहीं कर पाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।