सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Travel will be easy, construction of waiting rooms started in the district

Ambedkar Nagar News: सुगम होगी यात्रा, जिले में शुरू हुआ प्रतीक्षालयों का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Travel will be easy, construction of waiting rooms started in the district
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की पहल पर जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना से न केवल स्थानीय बाजार वासियों, बल्कि दर्जन भर से अधिक गांवों के निवासियों को भी सीधा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा सुगम हो सकेगी। विधान परिषद सदस्य ने परिवहन निगम को पत्र लिखकर जिले में प्रतीक्षालय निर्माण हेतु उपयुक्त स्थानों का प्रस्ताव मांगा था, जिसके बाद इन कार्यों को विधान मंडल विकास निधि योजना के अंतर्गत स्वीकृति दी गई है।
Trending Videos

वर्तमान में परिवहन निगम ने कटेहरी के रामलीला मैदान, पहितीपुर के श्रवण क्षेत्र मोड़ और गौहन्ना बाईपास पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त बसखारी बाईपास, शिवबाबा धाम और निबियहवा पोखरा के निकट भी भूमि चिह्नित कर ली गई है, जहां शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि इन प्रतीक्षालयों के बन जाने से यात्रियों को बैठने की जगह मिलेगी और बसों के व्यवस्थित ठहराव में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-

अन्य स्थानों पर भी निर्माण की तैयारी

एमएलसी की पहल पर जिले के कुछ अन्य प्रमुख चौराहों के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें दोस्तपुर रोड पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास, खानपुर मौहरिया नेवतरिया चौराहा, टांडा का सम्हरिया चौराहा और हंसवर चौराहा शामिल हैं। इन स्थानों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों के लिए आवागमन और भी सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed