सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Verification of applications received for assistant posts is being done

Ambedkar Nagar News: सहायिका पदों के लिए आए आवेदनों का किया जा रहा सत्यापन

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Verification of applications received for assistant posts is being done
सोमवार को लोहिया भवन में हो रहे आंगनबाड़ी सहायिका के आवेदनों की जांच करती टीम। - फोटो : गोविंदपुर माधव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में आंगनबाड़ी की 849 पदों पर भर्ती की कवायद चल रही है। सोमवार को लोहिया भवन सभागार में अकबरपुर नगर, रामनगर व जहांगीरगंज ब्लॉक के केंद्रों के लिए आए आवेदनों का सत्यापन किया गया। महिला अभ्यर्थियों के आवेदनों का मिलान किया गया।
Trending Videos

जिले में 2500 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कई केंद्रों पर कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद खाली है। इनको भरने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई है। जिले में 849 सहायिकाओं के पदों के सापेक्ष 7,261 महिलाओं ने आवेदन किया था। जिनका निवास व जाति व शैक्षिक योग्यता का सत्यापन किया जा रहा है। एक-एक अभ्यर्थी को अंदर बुलाकर उनके अभिलेखों का मिलान कराया गया। सत्यापन के तहत लोहिया भवन में सुबह से अभ्यर्थियों व उनके परिजनों की भारी भीड़ रही। अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया गया था, जिसके बाद पोर्टल में जो आवेदन आए हैं उनका सत्यापन कराया जा रहा है। कई आवेदनों में कुछ कमियां रही इसके लिए डीएम अनुपम शुक्ला ने इसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया था। मंगलवार को भी यह कार्य किया जाएगा, इसके अलावा जो अभ्यर्थी रह जाएंगे उनका सत्यापन 19 फरवरी को किया जाएगा। डीपीओ एसके सिंह ने बताया कि नियुक्ति में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। इसी के लिए सत्यापन कराया जा रहा है जिससे कोई पात्र वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed