{"_id":"69da965753c0632c00048ef4","slug":"13-turtles-found-in-bags-at-nihalgarh-station-amethi-news-c-96-1-ame1008-163173-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निहालगढ़ स्टेशन पर बैगों में मिले 13 कछुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निहालगढ़ स्टेशन पर बैगों में मिले 13 कछुए
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
छापे के दौरान बरामद कछ़ुए। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर शनिवार को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैगों में कछुए मिलने से तस्करी की आशंका गहरा गई। प्लेटफार्म संख्या तीन पर रखे तीन संदिग्ध बैगों की जांच में 13 कछुए बरामद हुए। आरपीएफ, जीआरपी और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस के आगमन से पहले आरपीएफ टीम प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान तीन बैग संदिग्ध हालत में पड़े दिखे। काफी समय तक कोई व्यक्ति बैग लेने नहीं पहुंचा। संदेह होने पर टीम ने बैग खोलकर जांच की। अंदर 13 कछुए मिले, जिनमें आठ छोटे और पांच बड़े शामिल हैं। जांच में तस्करी की आशंका सामने आई है। आशंका है कि कछुओं को पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी थी।
बैग लावारिस मिलने से किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विभाग और जीआरपी सुल्तानपुर की टीम मौके पर पहुंची। सभी कछुओं को कब्जे में लेकर उनकी प्रजाति, आकार और मूल्य का आकलन शुरू हुआ। विभागीय स्तर पर संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।
स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे संदिग्ध तक पहुंचने में मदद मिल सके। वन क्षेत्राधिकारी जहीर मिर्जा ने बताया कि बरामद कछुओं को न्यायालय के निर्देश पर सुरक्षित स्थान भेजा जाएगा।
Trending Videos