{"_id":"69d40739b7fe3013c6083c94","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-fallen-wire-and-died-amethi-news-c-96-1-ame1016-162731-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जमीन पर गिरे तार की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जमीन पर गिरे तार की चपेट में आया युवक, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। मटियारी कला गांव निवासी हरख बहादुर सिंह (40) की रविवार को सुल्तानपुर के हलियापुर के पूरे पांडेय फत्तेपुर में जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अचल बहादुर सिंह के अनुसार उनका बेटा हरख बहादुर सिंह रोजमर्रा के काम से बाइक से हलियापुर के फत्तेपुर जा रहा था। रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान सड़क किनारे बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। हरख बहादुर उसी तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव लाया गया।
बिलख रही मां, पत्नी बेसुध
हरख बहादुर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां ननता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रेनू सिंह बेसुध हो गईं। बेटा रौनक सिंह और बेटी पलक अपने पिता को खोने के गम में बिलखते रहे। परिवार के मुखिया अचल बहादुर सिंह भी गहरे सदमे में हैं और कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता घर पर लगा रहा।
Trending Videos