{"_id":"69d49a980bf6c141e1045ad9","slug":"video-video-havaii-jahaja-ka-thhakaka-thakara-l-jana-ka-vadaya-vayaral-lga-ma-katahal-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हवाई जहाज को धक्का देकर ले जाने का वीडियो वायरल, लोगों में कौतूहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हवाई जहाज को धक्का देकर ले जाने का वीडियो वायरल, लोगों में कौतूहल
हवाई जहाज को धक्का देकर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो फुरसतगंज से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करतीं है।
बताया जा रहा है कि यह विमान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का है जिसका उपयोग प्रशिक्षण के लिए किया जाता रहा है। जानकारी के अनुसार इस विमान की सेवा अवधि पूरी हो चुकी है, जिसके बाद इसे प्रशिक्षण कार्य से अलग कर दिया गया है।
कहा जा रहा है कि अकादमी प्रशासन इस विमान को प्रशिक्षण परिसर से हटाकर सड़क मार्ग से आवासीय परिसर तक ले जा रहा है। वीडियो में लोगों को विमान को धक्का देते हुए देखा जा रहा है, जिससे यह दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार विमान को आवासीय परिसर में स्थापित किया जाएगा। इसका उपयोग सजावटी रूप में किया जाएगा, जैसे रेलवे विभाग कई स्थानों पर इंजन या डिब्बों को प्रदर्शन के रूप में स्थापित करता है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।